नई दिल्ली: मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर का कोई सानी नहीं है। वह मैदान पर खुद को शांत रखते हुए दुनियाभर के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देते थे। खेल के इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों में से एक सचिन के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। तेंदुलकर को दुनियाभर में उनके खेल और व्यवहार के कारण प्रशंसा मिलती रही है। खेल के दौरान उनके कई किस्से कहानियां क्रिकेटप्रेमियों में दिलचस्पी पैदा कर देते हैं। एक ऐसा ही किस्सा टीम इंडिया के पूर्व ओपनर सुरेश रैना ने शेयर किया है।
सचिन ने मैसेज किया- खुद पर विश्वास करो
SA20 लीग में कमेंट्री के दौरान 2005-2018 के बीच भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सुरेश रैना ने तेंदुलकर के साथ एक याद ताजा की, जब रैना ने कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच के दौरान शतक लगाया था। रैना ने कहा- मैंने 2014 में इंग्लैंड दौरे से पहले उनके साथ दो सप्ताह अभ्यास किया। हम टेस्ट सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। जब मैं अभ्यास कर रहा था, तो मेरे टैटू पर लिखा था- ‘बिलीव योरसेल्फ’। जब मैं इंग्लैंड गया, तो मैंने कार्डिफ वनडे में शतक जड़ा। इस सेंचुरी के बाद मुझे मैसेज भेजने वाले पहले व्यक्ति सचिन तेंदुलकर थे। उन्होंने मैसेज भेजा- ‘खुद पर विश्वास करो। आप इसे देश के लिए कर सकते हैं।’ मुझे उस संदेश के बाद बहुत अच्छा लगा।”
और पढ़िए –ऋषभ पंत को लेकर आई बड़ी खबर, क्रिकेट से इतने दिन दूर रहने की संभावना
200वां टेस्ट खेलने के बाद सचिन ने लिया संन्यास
रैना ने 2008-2013 के बीच भारतीय टीम के साथ तेंदुलकर के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था। जबकि 2011 में एक साथ विश्व कप जीता था। तेंदुलकर ने मुंबई में अपना 200वां टेस्ट खेलने के बाद खेल को अलविदा कहा, वहीं रैना आखिरी बार 2018 में भारत के लिए खेले थे। खेल के सभी प्रारूपों से बाहर होने के दो साल बाद वह रिटायर हो गए। हालांकि इसके बाद रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना जारी रखा, अंतत: उन्होंने इससे भी सितंबर 2022 के दौरान संन्यास का ऐलान कर दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines