हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'ये वर्ल्ड कप जीतकर...,' टीम इंडिया की बेटियों को सम्मानित कर सचिन तेंदुलकर ने कही बड़ी बात

विज्ञापन
Under 19 World Cup 2023 Sachin Tendulkar

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले के दौरान अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला टीम की खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खास बात यह है कि इस मौके पर क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर मौजूद रहे। इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने स्पीच देकर न केवल यहां मौजूद बेटियों का हौसला बढ़ाया, बल्कि अपना उदाहरण देकर करोड़ों नए सपनों को भी जन्म दे दिया।

जब मैं सिर्फ 10 साल का था, तब मैंने सपना देखना शुरू किया

तेंदुलकर ने सम्मान समारोह के दौरान कहा, “इस विश्व कप को जीतकर आपने भारत में युवा लड़कियों को देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना दिया है।” उन्होंने कहा- जब मैं सिर्फ 10 साल का था, तब मैंने सपना देखना शुरू किया।
आपने ये वर्ल्ड कप जीतकर कई सपनों को जन्म दे दिया है। दुनियाभर में कई युवा लड़कियां आपकी ही तरह बनना चाहेंगी। तेंदुलकर ने यह भी कहा कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की शुरुआत भारत में महिला क्रिकेट के परिदृश्य को बदलने जा रही है। उन्होंने कहा, “डब्ल्यूपीएल की शुरुआत सबसे बड़ी चीज होने जा रही है। मैं पुरुषों और महिलाओं के लिए समानता में विश्वास करता हूं, न कि केवल खेलों में। हर जगह समान अवसर होना चाहिए।”

और पढ़िए – ‘हार्दिक भाई ने कहा था कि कुछ नया..’ मैच के बाद Shubman Gill ने बताया शतक के पीछे का राज

विज्ञापन

और पढ़िए – ‘ये काफी निराशाजनक था ..’ हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान का छलका दर्द, वर्ल्ड कप को लेकर कही ये बड़ी…

5 करोड़ रुपये का चेक भेंट

सचिन के अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, मानद सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद थे। तेंदुलकर की स्पीच के बाद भारतीय टीम को 5 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया गया। सम्मान समारोह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे और अंतिम टी-20 आई से पहले हुआ। ​​सम्मान समारोह में कप्तान शेफाली वर्मा समेत पूरी टीम मौजूद रही। विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola