---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs ENG: सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की हार पर किया रिएक्ट, इंग्लिश खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे

Sachin Tendulkar Reacts Team India Defeat India vs England 1st Test: सचिन तेंदुलकर ने पहले टेस्ट में हार के बाद रिएक्ट किया है।

---विज्ञापन---

Sachin Tendulkar Reacts Team India Defeat India vs England 1st Test: भारतीय टीम का एक बार फिर शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला है। हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम 28 रनों से हार गई। महज 231 रन का टार्गेट अचीव करने में भारत के धुरंधर बल्लेबाजों के पसीने छूट गए। इस हार ने कई सवाल खड़े किए हैं। भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी इस हार पर रिएक्ट किया है। उन्होंने इंग्लिश खिलाड़ी ओली पोप की जमकर तारीफ की।

ओली पोप ने दिखाया शानदार प्रदर्शन 

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- सबसे अच्छी कहानियां वे हैं, जिनमें अप्रत्याशित मोड़ आते हैं। ओली पोप ने अपनी टीम के लिए एक स्क्रिप्ट लिखी। सचिन तेंदुलकर के अनुसार, जब इंग्लैंड की टीम की मुश्किलें कम थीं, तब ओली पोप ने शानदार शॉट सिलेक्शन, पॉजिटिव बने रहने और बेहतरीन फुटवर्क के साथ अपनी चमक बिखेरी। खासकर पोप हमारे स्पिनरों के खिलाफ बेहतरीन दिखे।

---विज्ञापन---

तेंदुलकर ने आगे लिखा- यह निश्चित रूप से भारत की जमीं पर किसी इंग्लिश खिलाड़ी की ओर से किया गया असाधारण प्रदर्शन है। इंग्लैंड ने अच्छी तरह से संघर्ष करते हुए पहला टेस्ट जीता है। उसने इस सीरीज को काफी रोमांचक बना दिया है।

---विज्ञापन---

साझेदारियों के कारण ही हमें मैच गंवाना पड़ा

तेंदुलकर ने आगे भारतीय टीम की कमी पर भी बात की। उन्होंने लिखा- दूसरी पारी में 5 रन से पिछड़ने के बाद भी इंग्लैंड के खिलाड़ी 250 रन से अधिक रन जोड़ने में सफल रहे। उन साझेदारियों के कारण ही हमें मैच गंवाना पड़ा। इस टेस्ट में एक समय आगे रहने के बावजूद भारत को हार मिली। मेरे हिसाब से अगले टेस्ट मैच से पहले उसे काफी कुछ सोचने की जरूरत होगी। मेरे हिसाब से टॉम हार्टले और ओली पोप शानदार थे।

---विज्ञापन---

ओली पोप ने ठोके 196 रन

पहली पारी में 1 रन पर आउट होने के बाद ओली पोप ने मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए दूसरी में 196 रन ठोके। इससे इंग्लैंड को भारतीय टीम पर बढ़त मिल गई। वहीं डेब्यूटेंट टॉम हार्टले ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 7 विकेट झटके। दोनों खिलाड़ियों को खूब प्रशंसा मिल रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND Vs ENG: टीम इंडिया की हार पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, नहीं समझ आया कहां हुई गलती! 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: सच साबित हुई केविन पीटरसन की भविष्यवाणी, वायरल हो रहा पोस्ट 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: 10 इनिंग, 160 रन, 18 से कम का औसत! क्या बनती है शुभमन गिल की टेस्ट टीम में जगह?

First published on: Jan 28, 2024 07:05 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola