ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच से एक दिन पूर्व महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने देश के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को खास अंदाज में बधाई दी। मास्टर ब्लास्टर का एक कांस्य प्रतिमा वानखेड़े में लगाया गया है। जिसका अनावरण मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। सीएम शिंदे ने सचिन के फेवरेट शॉट ‘स्ट्रेट लॉफ्टेड ड्राइव’ लगाते हुए उनके प्रतिमा का अनावरण किया था।
सचिन तेंदुलकर ने साझा किया इमोशनल पोस्ट:
MCA द्वारा मिली खास बधाई पर सचिन का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने दिल की बात साझा की है। एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए दिग्गज खिलाड़ी ने लिखा है, ‘इस तस्वीर की मेरे दिल में एक अलग स्थान है। 25 प्रशंसकों के लिए केवल 24 टिकटों के साथ नॉर्थ स्टैंड में प्रवेश करने वाले 10 वर्षीय लड़के से लेकर, प्रतिष्ठित वानखेड़े में मेरी प्रतिमा का अनावरण होने तक, जीवन वास्तव में घूमकर वहीं आ गया है। मुझे अभी भी हमारे खुशी भरे मंत्रोच्चार, उस ग्रुप की दोस्ती और उसका जबरदस्त सपोर्ट याद है।’
यह भी पढ़ें- आथिया शेट्टी का टूटा दिल, वजह बने श्रेयस अय्यर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
सचिन ने आगे लिखा, ‘यह सोचने के लिए कि मैंने पहली बार एक क्रिकेट प्रेमी के तौर पर वानखेड़े में कदम रखा था। इसके बाद 1987 वर्ल्ड कप में बॉल बॉय बना, 2011 वर्ल्ड कप जीता, और अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला यहीं खेला।’
उन्होंने कहा, ‘यह ऐसी यात्रा है जिसे शब्दों में बताया नहीं किया जा सकता है। यह प्रतिमा सिर्फ मेरी नहीं है। सभी नॉन-स्ट्राइकर, मेरे क्रिकेट के हीरो, सभी टीमों के साथी, सभी सहकर्मी के प्रति समर्पण है, जो मेरे साथ खड़े रहे। क्योंकि उनके बिना यह यात्रा अधूरी थी। वानखेड़े स्टेडियम और क्रिकेट, आपकी मुझपर हमेशा दया रही है।’
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
9 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
13 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
19 mins agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
51 mins agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
5 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines