Sachin Tendulkar: क्रिकेट दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला है। वह आम आदमी की तरह मुंबई की सैर पर निकले हैं। मास्टर ब्लास्टर (Master Blaster) सचिन ने 2 नवंबर को अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमे साफ दिखाई दे रहा है कि वो एक रोड के किनारे चाय (Sachin Tea Video) के मजे ले रहे हैं।
शेयर किए गए वीडियो का सचिन ने कैप्शन भी मजेदार दिया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि ‘रोड ट्रिप पे चाय ब्रेक तो बनता ही है’। इस वीडियो में वह चाय के साथ टोस्ट खाते हुए भी नजर आ रहे हैं। सचिन ने चाय पीने के बाद चाय बेचने वाले से भी मुलाकात की है और उसके साथ सेल्फी भी लेते हुए नजर आ रहे हैं। सचिन के साथ उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी दिखे।
अभी पढ़ें – PAK vs SA: Parnell की खतरनाक गेंद पर गच्चा खा गए रिजवान…पलक झपकते ही उड़ गई गिल्लियां, देखें
‘चायवाला भाग्यशाली रहा कि उसकी मुलाकात ‘भगवान’ से हो गई’
49 वर्षीय सचिन के कैप्शन और हैशटैग से पता चलता है कि वह या तो मुंबई से गोवा के लिए जा रहे थे या गोवा से मुंबई के सफर में थे। इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है, जबकि 5000 कमेंट्स किए गए हैं। ज्यादातर लोगों ने लिखा कि चायवाला भाग्यशाली रहा कि उसकी मुलाकात ‘भगवान’ से हो गई, सचिन को ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ भी कहा जाता है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं सचिन
आपको बता दें कि भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच अपनी रोचक वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड को दूसरी बार विनर बनाया था।
अभी पढ़ें – PAK vs SA: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी…नहीं खेल रहे डेविड मिलर, जानें वजह
सचिन का क्रिकेट करियर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन का क्रिकेट करियर शानदार रहा है। उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें सचिन ने 53.79 के औसत से 15921 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 463 मैच खेले हैं, जिसमें 44.83 की औसत से 18426 रन बनाए हैं। सचिन ने अपने शानदार करियर में 51 टेस्ट शतक और 49 वनडे शतक लगाए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
38 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
51 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines