Sachin Tendulkar Deepfake Video Controversy: भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। दरअसल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का ये गुस्सा उनके एक पुराने इंटरव्यू की वीडियो को गेमिंग ऐप द्वारा यूज करने के बाद देखने को मिला है। गेमिंग ऐप द्वारा सचिन के वीडियो को झूठा प्रमोशन कराने के तौर पर यूज किया गया और इस वीडियो में सचिन की आवाज को म्यूट किया गया। जिसके बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले पर एक्शन लेने का मन बना लिया है।
महाराष्ट्र सरकार कड़े नियम करेगी लागू
सचिन तेंदुलकर द्वारा डीपफेक वीडियो पर अपनी भड़ास निकालने के बाद अब महाराष्ट्र इसको लेकर एक्शन लेने वाली है। महाराष्ट्र सरकार के केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि इस वीडियो को सामने लाने के बाद सचिन तेंदुलकर का धन्यवाद। ऐसी डीपफेक और गलत सूचना वाली वीडियो से भारतीय उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को काफी खतरा है। इन प्लेटफार्मों को केंद्र द्वारा जारी सलाह का पालन करना बेहद जरुरी है। अगर कोई ऐसा नहीं करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। इन प्लेटफार्मों के लिए हम जल्द ही आईटी नियम के तहत सख्त नियमों की अधिसूचना जारी करेंगे।
ये भी पढ़ें:- सचिन तेंदुलकर हुए Fake Video के शिकार, सोशल मीडिया पर भड़के मास्टर ब्लास्टर
सचिन ने वीडियो शेयर करके किया आगाह
अक्सर सचिन तेंदुलकर को बेहद ही शांत स्वाभाव में देखा जाता है लेकिन सोमवार को पूर्व क्रिकेटर ने जो वीडियो शेयर किया उसमे वो थोड़ा गुस्से में दिख रहे हैं। अपने इस वीडियों में सचिन लोगों को अपने डीपफेक वीडियो से सावधान रहने के लिए कहते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में सचिन की आवाज को म्यूट करके गेमिंग ऐप बैटिंग मेस्टोस का प्रचार करते हुए दिखाया गया है। अपना ये वीडियो देखकर सचिन काफी गुस्सा हुए। जिसके बाद सचिन तेंदुलकर ने अपने फैंस से ऐसे वीडियो और गेमिंग ऐप के खिलाफ रिपोर्ट करने के लिए कहा है।
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
14 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
30 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
3 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines