हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत नहीं पहले पाकिस्तान के लिए सचिन तेंदुलकर ने किया था डेब्यू, ये अनसुना किस्सा कर देगा आपको हैरान

Sachin Tendulkar Unknown Fact: क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके कई रिकॉर्ड दुनिया जानती है लेकिन एक चीज ऐसी है जिसे बहुत कम लोग जानते हैं. वो भारत के लिए खेलने से पहले पाकिस्तान के लिए डेब्यू कर चुके हैं. ऐसा कब हुआ था आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

Sachin Tendulkar Unknown Fact: क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर आज 53 साल के हो चुके हैं. साल 1973 में जन्मे सचिन की पहचान पूरी दुनिया में क्रिकेट के भगवान के रूप में होती है. इसी के उनके दबदबे का अंदाजा लगाया जा सकता है. महान बल्लेबाज ने भारत के लिए खेलते हुए दुनिया के सभी गेंदबाजों को अपने आगे झुकाया और तमाम रिकॉर्ड बनाए. वो भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में ही टीम इंडिया के लिए अपना पहला मुकाबला खेल लिया था लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से अपना डेब्यू कर चुके थे.

क्लब क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए खेले

सचिन तेंदुलकर को लेकर एक किस्सा है जो कि हर कोई नहीं जानता. उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने से पहले ही पाकिस्तान के लिए डेब्यू कर लिया था. क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया की स्थापना के 50 साल पूरे हुए थे तो इसकी खुशी में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था. उस समय सचिन की उम्र 14 साल थी. इस मैच में भारत और पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ी खेल रहे थे. मैच के दौरान कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में चले गए थे तो ऐसे में पाक कप्तान इमरान खान को सब्सटीट्यूट खिलाड़ियों की जरूरत पड़ी थी. ऐसे में सचिन पाकिस्तान की तरफ से फील्डिंग करने के लिए मैदान पर उतरे थे. 

बल्लेबाजी से दुनिया को बनाया दीवाना

पाकिस्तान के लिए खेलने के 2 साल के बाद सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए अपना डेब्यू भी पाकिस्तान के खिलाफ ही किया. उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालें तो उन्होंने 20 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जो कि अपने आप में एक बड़ी बात है. इस दौरान उनके बल्ले से 53.78 की औसत से 15921 रन आए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 51 शतक दर्द हैं जो कि अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उन्होंने अपने करियर में 463 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 49 शतक जड़ते हुए 18426 रन बनाए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक पूरे करने का रिकॉर्ड केवल उनके नाम ही है. अभी तक कोई भी दूसरा बल्लेबाज उनके इस रिकॉर्ड के पास तक नहीं पहुंच पाया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- MI vs CSK : बीच मैदान इंटरनेशनल क्रिकेटरों में हुई नोंकझोंक, तिलक वर्मा से क्यों भिड़े जिमी ओवर्टन?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola