One World One Family Cup 2024: भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के दुनियाभर में लाखों-करोड़ों फैंस हैं। सचिन तेंदुलकर के फैंस आज भी उनको मैदान पर क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते हैं। फैंस की ये इच्छा गुरुवार को पूरी हो गई जब OWOF Cup 2024 में सचिन तेंदुलकर मैदान पर खेलने उतरे। इस मैच में सचिन तेंदुलकर के हाथों में One World टीम की कमान भी थी। सचिन तेंदुलकर की टीम के सामने पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह की टीम One Family की चुनौती थी।
मैदान पर दिखा सचिन तेंदुलकर का जलवा
इस मैच में युवराज सिंह की टीम वन फैमिली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिन की टीम वन वर्ल्ड के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 181 रनों का लक्ष्य रखा था। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद हर किसी ने पहले सचिन तेंदुलकर को काफी समय के बाद गेंदबाजी करते हुए देखा। ये नजारा फैंस को काफी समय के बाद देखने को मिला है इस पल को हर किसी ने अपने कैमरे में भी कैद किया।
इसके बाद फैंस को जिस घड़ी का इंतजार था मैच में वो आ गई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने के लिए बल्लेबाजी करने पहुंचे। सचिन की बल्लेबाजी में आज भी वही क्लास देखने को मिली। अपनी बल्लेबाजी के दौरान सचिन ने कई बेहतरीन शॉट खेले, जिसको देखकर फैंस को पुराने वाले सचिन तेंदुलकर की याद आ गई। इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने बल्लेबाजी करते हुए 27 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान सचिन ने तीन शानदार चौके भी लगाए।
ये भी पढ़ें:- ‘तो क्या ऋषभ पंत को T20 World Cup 2024 में नहीं मिलेगी जगह?’ दिग्गज ने बयान से चौंकाया
सचिन की टीम ने जीता मैच
इस मैच को सचिन तेंदुलकर की टीम वन वर्ल्ड ने 4 विकेट से जीत लिया। युवराज सिंह की टीम वन फैमिली ने वन वर्ल्ड के सामने जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य रखा था। सचिन की टीम ने 181 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। वन वर्ल्ड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अल्विरो पीटरसन ने सबसे ज्यादा 50 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। इरफान पठान ने मैच में छक्का लगाकर अपनी टीम वन वर्ल्ड को जीत दिलाई।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines