IRE vs IND: टीम इंडिया अफगानिस्तान को रौंदने के बाद अब आयरलैंड के दौरे पर पहुंच चुकी है. हर किसी को इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलते देखने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया है कि मैनेजमेंट इस सीरीज के पहले टी20 मैच में उनका डेब्यू करवा सकता है. हालांकि, टीम इंडिया के एक पूर्व क्रिकेटर को इसकी जरूरत नहीं लगती है. उनके मुताबिक वैभव को लेकर इतनी जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है. पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने आयरलैंड के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का चुनाव किया है जिसमें उन्होंने वैभव को जगह नहीं दी है. आइए आपको भी दिखाते हैं उनकी द्वारा चुनी गई प्लेइंग 11.
अनुभवी खिलाड़ियों पर दिखाया भरोसा
सबा करीम ने टीम चुनते हुए सीनियर खिलाड़ियों पर ही भरोसा दिखाया है. उन्होंने ओपनिंग के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को चुना है. उनके मुताबिक अभी टीम इंडिया को अनुभवी खिलाड़ियों पर ही बने रहना चाहिए. इसके बाद उन्होंने नंबर 3 पर ईशान किशन तो वहीं नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर और नंबर 5 पर उकप्तान तिलक वर्मा को मौका दिया है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया में एक नए युग की शुरुआत हो रही है.
अर्शदीप करेंगे गेंदबाजी की अगुवाई
गेंदबाजी लाइन अप में सबा करीम ने हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह को शामिल किया है. हर्षित राणा चोट के बाद वापसी कर रहे हैं तो वहीं प्रसिद्ध कृष्णा वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद टी20 में उतरेंगे. स्पिन डिपार्टमेंट की बात करें तो उनके मुताबिक अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ये जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आ सकते हैं.
सबा करीम द्वारा चुनी गई टीम इंडिया की प्लेइंग 11
श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह
ये भी पढ़िए- इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा अलग ड्रेसिंग रूम, सामने आया ICC का ये खास नियम
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
16 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
21 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
1 hr agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines