SA20: साउथ अफ्रीका प्रीमियर लीग (SA20 2023) में हर रोज रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं और कई खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करके सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को एमआई केपटाउन ने जोबर्ग सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में एमआई कैपटाउन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जोबर्ग को 8 विकेट से हरा दिया। एमआई की तरफ से जीत के हीरो बेबी डी विलियर्स के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस रहे जिन्होंने बेहतरीन शॉट्स खेलते हुए टीम को जीत का स्वाद चखाया।
डेवाल्ड ब्रेविस ने खेला नो लुक शॉट
दरअसल 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई कैपटाउन की तरफ से डेवाल्ड ब्रेविस ने ओपनिंग की और आते ही धमाकेदार शॉट्स खेलना शुरू कर दिए। मैच के आंठवे ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एक ऐसा शॉट खेला जिसे हर कोई देखता रहा गया। आंठवे ओवर में जोबार्ग की तरफ से एरोन फैंगिसो गेंदबाजी करने आए। उन्होंने पहली गेंद धीमी डाली जिसपर डेवाल्ड ब्रेविस ने बेहतरीन शॉट खेला। मजे की बात ये थी कि ये नो लुक शॉट था और इसमें उन्होंने गेंद को देखा भी नहीं और सीधे बल्ला घुमाकर बॉल को बाउंड्री लाइन के बाहर भेज दिया।
मैच का लेखा-जोखा
वहीं अगर इस मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जोबर्ग सुपर किंग्स ने सिर्फ 105 रन बनाए। उनकी टीम की तरफ से कोई भी खिलाड़ी 25 का भी आंकड़ा नहीं पार कर पाया। वहीं इसका पीछा करते हुए एमआई कैपटाउन ने धमाकेदार शुरुआत की और डेवाल्ड ब्रेविस की 42 रनों की पारी की बदौलत मैच 16.2 ओवर में ही जीत लिया।
MI Capetown playing 11: डेवाल्ड ब्रेविस, रेयान रिकेल्टन, ग्रांट रोएलोफसेन (wk), रासी वैन डेर डूसन, सैम क्यूरन, जॉर्ज लिंडे, ओडियन स्मिथ, राशिद खान (c), डेलानो पोटगीटर, कैगिसो रबाडा, वकार सलामखेल।
Joburg Super Kings playing 11: जनमैन मालन, रीज़ा हेंड्रिक्स, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), काइल वेरिन (विकेटकीपर), लेउस डु प्लोय, डोनावोन फरेरा, रोमारियो शेफर्ड, जॉर्ज गार्टन, अल्जारी जोसेफ, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आरोन फांगिसो।
और पढ़िए – ‘दुर्भाग्य से…’, रिकॉर्ड जीत हासिल करने के बावजूद रोहित-सिराज को इस बात का मलाल
https://twitter.com/JioCinema/status/1614322979714007043
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines