नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका में आयोजित होने वाली SA20 लीग में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। अगले सत्र से पहले SA20 टीमों के सेलरी पर्स को 34 मिलियन रेंड से बढ़ाकर 39.1 मिलियन रेंड कर दिया गया है। आयोजकों ने इसके साथ ही एक और बदलाव किया है। जिसके लिए टीमों को पहला सीजन खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को साइन करने की आवश्यकता होगी जो 22 वर्ष से अधिक उम्र का नहीं हो। इसके बाद अब स्क्वाड के आकार को बढ़ाकर 19 कर दिया गया है। अब कम से कम 11 दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी टीम में मौजूद होने चाहिए। टीमों को अपने एकादश में चार विदेशी खिलाड़ियों को चुनने की अनुमति है।
युवा प्रतिभाओं को एक्सपोजर देना उद्देश्य: ग्रीम स्मिथ
SA20 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने कहा- हमने SA20 के सफल पहले सीजन के बाद इन नए नियमों को लागू किया है। टीमों के पास सर्वश्रेष्ठ दक्षिण अफ्रीकी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाओं को इकट्ठा करने का अवसर है, जो निश्चित रूप से दूसरे सत्र में प्रशंसकों के लिए प्रतिस्पर्धी और उच्च स्तर के क्रिकेट को दिखाएगा। स्क्वाड में एक नए खिलाड़ी को शामिल करना वैश्विक मंच पर युवा प्रतिभाओं को एक्सपोजर देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमने अपने पहले सीजन में युवा खिलाड़ियों के कुछ विशेष प्रदर्शन देखे। SA20 में उन्हें अपना कौशल दिखाने का एक और अवसर है।
1 जून को खुल चुकी है ट्रेडिंग विंडो
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के लिए आधिकारिक ट्रेडिंग विंडो 1 जून को खुल चुकी है। टीमें अब नीलामी से पहले खिलाड़ियों को ट्रेड, रिटेन, बाय-आउट या प्री-साइन कर सकती हैं। बता दें कि SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने उद्घाटन सत्र जीता था।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
15 mins agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
9 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
10 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
11 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines