हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 गेंद 2 कैच, दोनों एक-एक हाथ से फिर हुआ चमत्कार, पल भर में बदल गई जिंदगी 

SA20 League: साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 खेला जा रहा है. जहां पर बहुत ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. अब तक इस सीजन के सिर्फ 3 मैच ही खेले गए हैं. हालांकि 3 मैच में तीन फैन की जिंदगी बदल गई है. इस लीग में कैच पकड़ कर फैन करोड़पति बन रहे हैं. 2 बैक टू बैक गेंद पर फैंस ने इस लीग में कैच पकड़ा और करोड़पति बने. जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
fan catch in sa20 League

SA20 League 2025-26: साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 का दूसरा मुकाबला प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम जोबर्ग सुपर किंग्स खेला गया. जहां पर एक बहुत ही हैरान करने वाला वीडियो देखने को मिल रहा है. मुकाबले में बैक टू बैक गेंद पर वियान मुल्डर ने गगनचुंबी छक्का जड़ा. जिसे स्टेडियम में बैठे फैंस ने कैच की तरह पकड़ लिया. जिसके कारण ही दोनों ही फैंस की जिंदगी पल पर बदल गई. दोनों ही फैंस एक हाथ से कैच पकड़ कर करोड़पति बन गए हैं. 

फैंस की पल भर में बदल गई जिंदगी 

प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम जोबर्ग सुपर किंग्स के मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. हालांकि इस मुकाबले में भी कुछ बल्लेबाजों ने छोटी लेकिन अहम पारियां खेली. जिसमें से एक वियान मुल्डर भी थे. मुल्डर ने 28 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. जिसमें 3 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. ब्राइस पार्सन्स के ओवर में वियान मुल्डर ने 2 बैक टू बैक छक्का जड़ा. दोनों को ही फैंस ने स्टेडियम में पकड़ लिया. जिसके कारण ही दोनों ही फैंस करोड़पति बन गए हैं. दरअसल साउथ अफ्रीका टी20 लीग में एक फैन-कैच इनिशिएटिव है. जिसके तहत एक कैच पकड़ते ही उस फैन को 2 मिलियन रैंड यानी करीब 1.08 करोड़ रुपये का इनाम मिला है. टूर्नामेंट के पहले दिन भी एक फैन कैच पकड़कर करोड़पति बना था.

 ये भी पढ़ें: Virat Kohli को आउट करने वाले गेंदबाज ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्या हुई बातचीत

विज्ञापन

जोबर्ग सुपर किंग्स ने आसानी से जीता मुकाबला 

इस मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 168 रन बनाए. रिली रूसो ने भी 48 रनों की पारी खेली. अंत में अकील हुसैन ने भी 10 गेंदों में नाबाद 22 रनों की पारी खेली. जवाब में प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 146 रन बनाए हैं. जहां पर डुआन यानसेन ने 4 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: SA20 में कैच लेकर करोड़पति बना फैन, कारण जानकर नहीं होगा यकीन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola