Sourav Ganguly: साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2025-26 मौजूदा समय में खेला जा रहा है. जहां पर प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के ओनर की ही ये टीम भी है. जिसके कारण ही बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को इस टीम का हेड कोच बनाया गया है. दादा की कोचिंग करियर की शुरुआत बहुत ही खराब अंदाज में हुई है. टीम को लगातार 2 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है.
सौरव गांगुली की कोचिंग करियर को मिली खराब शुरुआत
दिसंबर 29 को प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ खेल रही थी. जहां पर टीम को 48 रनों से बहुत ही शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है. पहले मुकाबले में भी सौरव गांगुली की टीम को जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. दोनों ही मैच में बल्लेबाजों ने कैपिटल्स की टीम को हराया है. बल्लेबाजों के फेल होने के कारण ही टीम जीता हुआ मैच टीम हारी है. दादा की टीम अब तीसरा मुकाबला इस टूर्नामेंट में 31 दिसंबर को एमआई केपटाउन के खिलाफ खेलने वाली है. जहां पर टीम को धमाकेदार कमबैक करना होगा. एमआई की टीम पहला मुकाबला हारी थी. उसके बाद दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में दोनों ही टीमें अपना जीत का खाता खोलना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने दिया नए साल का तोहफा, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले इस टूर्नामेंट में मचाएंगे धमाल! नोट कर लीजिए तारीख
दादा पर अब होगा बहुत ज्यादा दबाव
टीम के खराब प्रदर्शन के कारण अब सौरव गांगुली के ऊपर दबाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है. टी20 लीग में दादा ने इससे पहले मेंटर की भूमिका निभाई है. जहां पर भी उनकी टीम को बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली है. ऐसे में अगर वो कोचिंग में भी फेल होते हैं, तो उन्हें प्रशासक के रूप में ही नजर आना होगा. प्रिटोरिया कैपिटल्स के साथ ही साथ दादा विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से भी जुड़े रह सकते हैं. विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 9 जनवरी 2026 से हो रही है.
ये भी पढ़ें: Hardik Pandya क्या जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में कर सकते हैं कमबैक? पूर्व खिलाड़ी के बयान से मची खलबली
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines