---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Mumbai Indians ने जिसे टीम से निकाला, उसने SA20 Final में गदर मचाया

SA20 Final Tristan Stubbs Fifty: ट्रिस्टन स्टब्स ने साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग के फाइनल में तूफानी पारी खेली।

---विज्ञापन---
SA20 Final Tristan Stubbs Fifty: आईपीएल के नए सीजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐसे में कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें गड़ी हैं। कई खिलाड़ी दुनियाभर की टी-20 लीग में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसे देख उनके फैंस खुश हो गए हैं। शनिवार को साउथ अफ्रीका में खेली जा रही टी-20 लीग में भी कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया। यहां 23 साल के खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स ने ऐसा तूफान मचाया कि ‘दिल्ली’ तक इसकी गूंज सुनाई दी।

30 गेंदों में कूटे नाबाद 56 रन

फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और डरबन सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें ट्रिस्टन स्टब्स सनराइजर्स ईस्टर्न केप की ओर से पांचवें स्थान पर उतरे और 30 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के 186 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 56 रन कूट डाले। उन्होंने कप्तान एडेन मार्करम के साथ जोड़ी जमाई। टॉम एबेल के आउट होने के बाद मार्करम और स्टब्स ने 98 रन बनाए।

---विज्ञापन---

204 रन का स्कोर

मार्करम ने 26 गेंदों में 3 चौके-2 छक्के ठोक 42 रन जड़े। मिडल ऑर्डर में मार्करम और स्टब्स की बेहतरीन पारी से सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 204 रन का स्कोर खड़ा किया। इस मैच में टॉम एबेल ने 34 गेंदों में 8 चौके-2 छक्के जड़कर 55 रन बनाए। डेविड मलान ने 6 और जॉर्डन हर्मन ने 42 रन जड़े।

---विज्ञापन---

मुंबई इंडियंस ने किया था रिलीज

आपको बता दें कि ट्रिस्टन स्टब्स को मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के लिए रिलीज कर दिया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 50 लाख में खरीदा है। यानी इस बार स्टब्स दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते दिखेंगे। हालांकि मुंबई इंडियंस ने जिस उम्मीद के साथ स्टब्स को खरीदा था।

---विज्ञापन---

वह उस पर खरे नहीं उतर पाए। स्टब्स ने 2022 में 2 मैचों में महज 2 रन बनाए तो वहीं पिछले सीजन 2023 में 2 मैचों में 25 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में भी उन्होंने खास प्रदर्शन नहीं किया। वह दोनों सीजन में महज एक ही विकेट ले पाए। हालांकि अब उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है।

ट्रिस्टन स्टब्स 2022 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्हें लगभग 4.13 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। स्टब्स ने साउथ अफ्रीका के लिए एक टेस्ट, एक वनडे और 17 टी-20 खेले हैं। टी-20 में उनका औसत 21.72 का है। उन्होंने 239 रन बनाए हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली का मोबाइल हुआ चोरी, दादा को इस बात का है सबसे ज्यादा डर 

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया से लगातार नजरअंदाज हो रहा धाकड़ खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

First published on: Feb 10, 2024 11:19 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola