नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच मंगलवार से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो गई है। वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज के पहले दिन साउथ अफ्रीका के लिए दो खिलाड़ियों ने टेस्ट डेब्यू किया। डीन एल्गर से कप्तानी मिलने के बाद पहली बार टेस्ट कप्तान बनकर मैदान पर पहुंचे टेम्बा बावुमा ने टॉप ऑर्डर बल्लेबाज टॉनी डे जोर्जी और गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी का डेब्यू कराया। हालांकि डीन एल्गर और एडेन मार्करम ने ओपनिंग की। आइए जानते हैं साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले दोनों खिलाड़ी कौन हैं।
फर्स्ट क्लास में ट्रिपल सेंचुरी जड़ चुके हैं टॉनी
25 साल के टॉनी डे जोर्जी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास के 54 मैचों की 86 ईनिंग में 2953 रन जड़े हैं। उनका औसत 37.85 का है। खास बात यह है कि वे फर्स्ट क्लास में एक ट्रिपल सेंचुरी भी जड़ चुके हैं। उन्होंने एक मैच में 304 रन की नाबाद पारी खेली थी। टॉनी के नाम इस फॉर्मेट में 7 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं लिस्ट ए के 71 मैचों में 38 से ज्यादा के औसत से वे 2368 रन ठोक चुके हैं। टी-20 के 53 मैचों में उनके नाम 972 रन दर्ज हैं। यही वजह है कि लंबे समय से अपने हुनर का जलवा दिखा रहे इस बल्लेबाज को टेम्बा ने अपनी टीम में डेब्यू करा दिया। इससे पहले दिसंबर 2021 में भारत ए के खिलाफ मैच खेलते नजर आए थे।
और पढ़िए – रोहित शर्मा के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 45 रन बनाते ही हो जाएगा कमाल
और पढ़िए – शेष भारत की टीम से मयंक मारकंडे बाहर, घातक ऑलराउंडर को मिली जगह
कौन हैं गेराल्ड कोएट्जी
और पढ़िए – वहीं गेराल्ड कोएट्जी की बात करें तो वे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। फर्स्ट क्लास के 16 मैचों में वे 50 विकेट चटकाकर सनसनी मचा चुके हैं। उनका औसत 30.30 और इकोनॉमी 3.41 है। वे चार बार 4 और एक बार 5 विकेट चटका चुके हैं। लिस्ट ए के 12 मैचों में 20 और टी-20 के 38 मैचों में उनके नाम 54 विकेट दर्ज हैं। एसए टी-20 लीग में वे जोबर्ग सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके हैं। 15 मार्च को खेले गए फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने एक पारी में 5 विकेट चटकाकर सलेक्टर्स के मन में जगह बना ली थी। आखिरकार उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
17 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
21 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines