नई दिल्ली: टी-20 क्रिकेट में पल-पल बदलता मैच रोमांच बढ़ा देता है। कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच चल रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज में नजर आ रहा है। विस्फोटक बल्लेबाजी से कई बल्लेबाज इतिहास रचते नजर आ रहे हैं। एक ऐसा ही रिकॉर्ड मंगलवार को दोनों टीमों के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में सामने आया। नौवें नंबर पर उतरे वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड पर रनों का ऐसा खुमार चढ़ा कि ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया। शेफर्ड ने 22 गेंदों में 2 चौके-3 छक्के ठोक 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 44 रन कूट डाले। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
बन गए ऐसा करने वाले वेस्ट इंडीज के पहले बल्लेबाज
44 रन की इस नाबाद पारी के साथ रोमारियो शेफर्ड नौवें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वेस्ट इंडीज के पहले बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले ये रिकॉर्ड सुनील नरेन के नाम दर्ज था। जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 17 गेंदों में 30 रन बनाए थे। इसी के साथ शेफर्ड T20i में नौवें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज भी बन गए। इस मामले में शीर्ष पर स्विट्जरलैंड के बल्लेबाज अली नायर का नाम दर्ज है। नायर ने पिछले साल फ्रांस के खिलाफ 16 गेंदों में नाबाद 48 रन जड़े थे। शेफर्ड ने पाकिस्तान के बल्लेबाज सोहेल तनवीर का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। तनवीर ने श्रीलंका के खिलाफ 2013 में नौवें नंबर पर 41 रन बनाए थे।
और पढ़िए – रोनाल्डो के खास क्लब में शामिल हुए Lionel Messi, ऐसा करने वाले बन गए अर्जेंटीना के पहले खिलाड़ी, देखें वीडियो
https://twitter.com/Abdullah__Neaz/status/1640777037551124481
T20i में नौवें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज
- अली नायर- स्विट्जरलैंड, 16 गेंद, 48 रन नाबाद
- नसीम खुशी- ओमान, 23 गेंद, 47 रन नाबाद
- अनवर अली- पाकिस्तान, 17 गेंद, 46 रन
- रोमारियो शेफर्ड- वेस्ट इंडीज, 22 गेंद, 44 रन नाबाद
- सोहेल तनवीर- पाकिस्तान, 26 बॉल, 41 रन
और पढ़िए – इस भारतीय बल्लेबाज को आउट करना टेढ़ी खीर, जोश हेजलवुड ने बताया नाम
लास्ट ओवर में ठोके 26 रन
रोमारियो ने कैगिसो रबाडा के लास्ट ओवर में 26 रन कूट डाले। उन्होंने इस ओवर में 3 छक्के और 1 चौका कूटा। जबकि दो बार 2 रन लिए। निचले क्रम पर रोमारियो शेफर्ड की धमाकेदार पारी के बाद वेस्ट इंडीज ने तीसरे टी-20 मुकाबले में 8 विकेट खोकर 220 रनों का स्कोर खड़ा किया। विकेटकीपर निकोलस पूरन ने 19 गेंदों में 41 रन की आतिशी पारी खेली।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 mins agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
56 mins agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
1 hr agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
8 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines