नई दिल्ली: इस साल भारत में आयोजित होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले एक के बाद एक कई रिकॉर्ड बनते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को साउथ अफ्रीका ने पोटचेफस्ट्रूम में खेले गए तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराकर सीरीज बराबर कर ली। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने महज 29.3 ओवर में 261 का लक्ष्य पार कर लिया। ये एकदिवसीय मैचों में एक दुर्लभ रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी भी टीम ने 30 ओवर से कम में 250 या इससे ज्यादा के लक्ष्य का पीछा नहीं किया था।
हेनरिक क्लासेन की धमाकेदार पारी
साउथ अफ्रीका की इस रिकॉर्ड जीत में पांचवें नंबर पर उतरे बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का बड़ा योगदान रहा। क्लासेन ने तूफान मचाते हुए 61 गेंदों में 15 चौके-5 छक्के ठोक 195.08 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 119 रन ठोक डाले।
क्लासेन उस वक्त मैदान पर आए जब टीम के 3 विकेट महज 73 रन पर गिए गए थे, इसके बाद उन्होंने बल्ले से धमाका करते हुए पहली 12 गेंदों पर 21 रन बनाकर अपने तेवर दिखा दिए।
सिर्फ 54 गेंदों में ठोक डाला शतक
उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, इसके बाद वे और तेजी से आगे बढ़े। डेविड मिलर के आउट होने के बाद संकट में चल रही दक्षिण अफ्रीका के लिए क्लासेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और सिर्फ 54 गेंदों में शतक ठोक हाहाकार मचा दिया। आखिरकार मार्को जानसेन के साथ क्लासेन ने साउथ अफ्रीका को अब तक की सबसे बड़ी जीत दिला दी। जानसेन ने 33 गेंदों में 5 चौके-2 छक्के ठोक 43 रन बनाए।
बन गए सबसे तेज शतक जमाने वाले साउथ अफ्रीका के तीसरे खिलाड़ी
इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। हेनरिक क्लासेन साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज शतक जमाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। उसने पहले एबी डिविलयर्स 31 और 52 गेंदों में सेंचुरी जमा चुके हैं। वहीं मार्क बाउचर 44 गेंदों में ये कारनामा कर चुके हैं। इससे पहले भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 255 के संशोधित लक्ष्य का पीछा किया था। 2019 में पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 32.3 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली थी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
45 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines