नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट में नया टैलेंट सामने आ रहा है। एक ऐसा ही टैलेंट साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में सामने आया। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका के 22 साल के गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी कर 14 ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट चटका डाले।
रीफर, ब्लैकवुड, रोच का किया शिकार
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कोएट्जी ने वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज रेमन रीफर को 15, जर्मेन ब्लैकवुड को 6 और केमार रोच को 13 रन पर पवेलियन भेजा। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्ट इंडीज की टीम पहली ईनिंग में 251 रनों पर आउट हो गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका की टीम ने 4 रन बनाकर 73 रनों की लीड ले ली है। कैगिसो रबाडा ने 2, सिमोन हार्मर ने 2 के साथ वियान मूल्डर और केशव महाराज ने एक-एक विकेट चटकाया।
और पढ़िए – BAN vs ENG: बांग्लादेश ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को धोया, याद आया डेढ़ साल पुराना मैच
10 दिन पहले ही किया है डेब्यू
खास बात यह है कि 22 साल के युवा गेंदबाज कोएट्जी ने हाल ही टेस्ट डेब्यू किया है। उन्होंने 10 दिन पहले 28 फरवरी को डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने दो पारियों में तीन विकेट चटकाए थे, लेकिन दूसरे ही मैच में उन्होंने सभी गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेकर अपनी प्रतिभा साबित कर दी है।
और पढ़िए – WTC Final Scenario: चौथे टेस्ट में ड्रॉ या हार और श्रीलंका की ‘जीत’ के बावजूद फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है टीम इंडिया,…
कौन हैं गेराल्ड कोएट्जी
गेराल्ड कोएट्जी फर्स्ट क्लास के 16 मैचों में वे 50 विकेट चटकाकर सनसनी मचा चुके हैं। उनका औसत 30.30 और इकोनॉमी 3.41 है। वे चार बार 4 और एक बार 5 विकेट निकाल चुके हैं। लिस्ट ए की बात करें तो उनके नाम 12 मैचों में 20 और टी-20 के 38 मैचों में 54 विकेट दर्ज हैं। साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में वे जोबर्ग सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके हैं। 15 मार्च को खेले गए फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने एक पारी में 5 विकेट चटकाकर सलेक्टर्स के मन में जगह बना ली थी। इसके बाद उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
5 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
5 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
6 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
6 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
6 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
7 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
7 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
8 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
8 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines