---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SA vs WI: 22 साल के गेंदबाज ने 10 दिन पहले किया डेब्यू, दूसरे ही मैच में दिखा दिया कमाल

नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट में नया टैलेंट सामने आ रहा है। एक ऐसा ही टैलेंट साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में सामने आया। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका के 22 साल के गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट में नया टैलेंट सामने आ रहा है। एक ऐसा ही टैलेंट साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में सामने आया। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका के 22 साल के गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी कर 14 ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट चटका डाले।

रीफर, ब्लैकवुड, रोच का किया शिकार

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कोएट्जी ने वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज रेमन रीफर को 15, जर्मेन ब्लैकवुड को 6 और केमार रोच को 13 रन पर पवेलियन भेजा। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्ट इंडीज की टीम पहली ईनिंग में 251 रनों पर आउट हो गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका की टीम ने 4 रन बनाकर 73 रनों की लीड ले ली है। कैगिसो रबाडा ने 2, सिमोन हार्मर ने 2 के साथ वियान मूल्डर और केशव महाराज ने एक-एक विकेट चटकाया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – BAN vs ENG: बांग्लादेश ने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को धोया, याद आया डेढ़ साल पुराना मैच

---विज्ञापन---

10 दिन पहले ही किया है डेब्यू

खास बात यह है कि 22 साल के युवा गेंदबाज कोएट्जी ने हाल ही टेस्ट डेब्यू किया है। उन्होंने 10 दिन पहले 28 फरवरी को डेब्यू किया था। उस मैच में उन्होंने दो पारियों में तीन विकेट चटकाए थे, लेकिन दूसरे ही मैच में उन्होंने सभी गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेकर अपनी प्रतिभा साबित कर दी है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए –  WTC Final Scenario: चौथे टेस्ट में ड्रॉ या हार और श्रीलंका की ‘जीत’ के बावजूद फाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकती है टीम इंडिया,…

कौन हैं गेराल्ड कोएट्जी

गेराल्ड कोएट्जी फर्स्ट क्लास के 16 मैचों में वे 50 विकेट चटकाकर सनसनी मचा चुके हैं। उनका औसत 30.30 और इकोनॉमी 3.41 है। वे चार बार 4 और एक बार 5 विकेट निकाल चुके हैं। लिस्ट ए की बात करें तो उनके नाम 12 मैचों में 20 और टी-20 के 38 मैचों में 54 विकेट दर्ज हैं। साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में वे जोबर्ग सुपरकिंग्स के लिए खेल चुके हैं। 15 मार्च को खेले गए फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने एक पारी में 5 विकेट चटकाकर सलेक्टर्स के मन में जगह बना ली थी। इसके बाद उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल गया।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 09, 2023 09:13 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola