SA vs WI: डीन एल्गर ने दिखाई चालाकी, Blackwood ने बाउंड्री के पास लपक लिया शानदार कैच, देखें वीडियो

SA vs WI Dean Elgar Jermaine Blackwood

SA vs WI Dean Elgar Jermaine Blackwood

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की ओर से ओपनिंग करने आए पूर्व कप्तान डीन एल्गर और एडेन मार्करम ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 35 ओवर तक 137 रन ठोक डाले। शानदार बल्लेबाजी करते हुए एल्गर अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे। 36वें ओवर में उन्होंने जोसेफ की पहली ही गेंद पर चौका ठोक अपने तेवर दिखा दिए, लेकिन तीसरी ही बॉल पर वे चालाकी दिखाने के चक्कर में आउट हो गए।

विज्ञापन

जर्मेन ब्लैकवुड ने लपका शानदार कैच

ओवर द विकेट आए अल्जारी जोसेफ ने जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली, इस बॉल ने टप्पा पड़ने के बाद उछाल लिया और ऑफ स्टंप से दूर जाने लगी। इस पर एल्गर ने चालाकी दिखाते हुए शॉट लगाया और बॉल को फाइन लेग के ऊपर से ठोकना चाहा, लेकिन यहां खड़े फील्डर जर्मेन ब्लैकवुड ने दोनों हाथ ऊपर उठाए और पीछे जाती बॉल को पकड़ इतना शानदार कैच लपका कि सब दंग रह गए। ये कैच लेने के बाद वे मैदान में गिर गए, लेकिन बॉल उनके हाथ से नहीं छूटी।

विज्ञापन

विज्ञापन

एल्गर ने ठोके 71 रन

इस तरह शतक की ओर बढ़ रहे डीन एल्गर को 71 रन पर पवेलियन जाना पड़ा। एल्गर ने कुल 118 गेंदें खेलीं और 11 चौके ठोके। साउथ अफ्रीका के लिए तीसरे नंबर पर डेब्यू करने वाले बल्लेबाज टॉनी डे जोर्जी उतरे। स्कोर की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने 52 ओवर में 1 विकेट खोकर 201 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 92 रन बनाकर खेल रहे हैं। वे शतक के बेहद करीब हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ