नई दिल्ली: डेविड मिलर…तूफान का दूसरा नाम। साउथ अफ्रीका का वो बल्लेबाज जो किसी भी वक्त मैच का पासा पलटने का माद्दा रखता है। उस मिलर ने शनिवार को एक बार फिर किलर पारी खेलकर हाहाकार मचा दिया। साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डेविड मिलर ने साउथ अफ्रीका की कमर तोड़ चुके गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल की जमकर कुटाई कर डाली। मिलर ने 22 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 218 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 48 रन कूट डाले। वह अपने अर्धशतक से महज 2 रन से चूक गए, लेकिन उन्होंने अपनी तूफानी पारी से अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।
साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा T-20i रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने मिलर
इस 48 रन की शानदार पारी के साथ डेविड मिलर साउथ अफ्रीका के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। मिलर के नाम साउथ अफ्रीका के लिए खेले गए 112 मैचों में 2154 रन हो गए हैं। इस मामले में वह शीर्ष पर चल रहे बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक से 2 रन पीछे रह गए। डी कॉक इस मैच में पहली ही बॉल पर बिना खाता खोले आउट हो गए। डीकॉक के नाम 78 मैचों में 2156 रन दर्ज हैं।
और पढ़िए – SA vs WI: मिलर के बाद पॉवेल बने किलर…तूफान में उड़ा दिया साउथ अफ्रीका का बवंडर
https://twitter.com/ICC/status/1639643665416200193?cxt=HHwWgoDRtb_Ol8EtAAAA
ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ डाला
किलर मिलर न सिर्फ साउथ अफ्रीका के शीर्ष बल्लेबाज बन गए, बल्कि उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। मैक्सवेल के नाम 98 मैचों में 2159 रन दर्ज हैं। मिलर अब मैक्सवेल को पछाड़ दुनिया के 16वें बल्लेबाज बन गए हैं। साउथ अफ्रीका के लिए 2154 रनों के साथ ही मिलर ने 2017 में वर्ल्ड इलेवन टीम के लिए 41 रन बनाए थे। इसे टी-20 इंटरनेशनल में काउंट किया जाता है। इस तरह मिलर के नाम टी-20 इंटरनेशनल में कुल 2195 रन हो गए हैं और इस मामले में उन्होंने मैक्सवेल और डीकॉक दोनों को पीछे छोड़ दिया।
अब वह 15वें नंबर पर काबिज केएल राहुल से पीछे हैं। राहुल के नाम 72 मैचों में 2265 रन दर्ज हैं। इस मैच में तूफान मचा रहे मिलर सिर्फ 2 रन से अर्धशतक से चूक गए। उन्हें 11वें ओवर की चौथी गेंद पर ओडियन स्मिथ ने रोमारिया शेफर्ड के हाथों कैच करा पवेलियन का रास्ता दिखाया।
और पढ़िए – SA vs WI: शेल्डन कॉटरेल ने रवींद्र जडेजा को छोड़ा पीछे, सुनील नरेन के बराबर पहुंचे
लास्ट 3 ओवर में ठोके 60 रन
मिलर के साथ ही आठवें नंबर उतरे सिसांडा मगाला ने निचले क्रम पर बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने महज 5 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्के ठोक नाबाद 18 रन बनाए। मिलर और मगाला की बेहतरीन बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीका ने लास्ट 3 ओवर में 60 रन ठोक 11 ओवर के मैच में 131 रनों का स्कोर खड़ा किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
22 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
46 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
55 mins agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 hr agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines