SA vs WI 3rd T20: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच 28 मार्च 2023 को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन साउथ अफ्रीका के जोहानस्बर्ग में होगा। दोनों के बीच खेली जा रही ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है और ये निर्णायक मैच है।
एडन मार्करम पहली बार कर रहे कप्तानी
इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की कमान टीम के धाकड़ खिलाड़ी एडन मार्करम के पास है ये उनका कप्तान के रुप में पहला मैच है। वहीं वेस्टइंडीज की कमान रोमेन पॉवेल के हाथों में है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 5:30 बजे होगी और इसे भारत में आसानी से देख सकते हैं।
और पढ़िए – BAN vs IRE: लिटन दास ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
SA vs WI Head to Head: कौन किसपर भारी ?
टी-20 क्रिकेट में दोनों टीमें 18 मैचों में आपस में भिड़ चुकी हैं। इनमें से दक्षिण अफ्रीका ने 11 मैच जीते हैं, जबकि 7 मैच कैरेबियाई टीम के नाम रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने अपने घर पर खेलते हुए 4 टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया है और इतने में ही हार का सामना करना पड़ा है।
दोनों टीमों के स्कवॉड
दक्षिण अफ्रीका की टीम: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्खिया, लुंगी एनगिडी, वेन पार्नेल, रिले रोसौव, तबरेज शम्सी, मार्को जानसेन, ब्योर्न फोर्टुइन और सिसंडा मगला।
और पढ़िए – IPL 2023: RR ने चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह इस गेंदबाज को जोड़ा, आईपीएल में मचा चुका है धमाल
वेस्टइंडीज की टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उपकप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटरेल, शमर ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, ओबेड मैककॉय, ओडियन स्मिथ, रेमन रीफर, रोमारियो शेफर्ड और यानिक कारिया।
SA vs WI 1st T20: भारत में कैसे देखें लाइव ?
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मैच को आप भारत में फैनकोड एप पर देख सकते हैं। इसका लाइव टेलिकास्ट टीवी पर नहीं किया जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines