News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
SA vs NZ: दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच ट्राई सीरीज खेला जा रहा था। जिसके फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने थी। फाइनल मुकाबले में रस्सी वैन डेर डुसेन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसका फायदा उठाकर न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 177 रन ही बना सकी और 3 रनों से फाइनल मुकाबला हार गई।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम के लिए टिम सेफर्ट ने 30 रनों की पारी खेली। वहीं उनका साथ देते हुए डेवोन कॉन्वे ने 47 रनों की अहम पारी खेली। नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे रचिन रवींद्र ने भी 47 रनों की पारी खेली। अंत में डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल ने भी छोटी लेकिन अहम पारियां खेली। जिसके कारण ही न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 180 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एंगिडी ने 2 विकेट अपने नाम किया तो वहीं नांद्रे बर्गर, क्वेना मफाका और मुथुस्वामी ने भी 1-1 विकेट अपने नाम किया।
#INDvsENGTest New Zeland vs South Africa
Two Minutes silence for those who missed NZvsSA final match
Matt Henry defended 7 runs in 6 Balls
---विज्ञापन---GOAT performance pic.twitter.com/8ZAU1xI2eT
— How Football Saved Humans – Great Book to Read (@HowHumans) July 26, 2025
---विज्ञापन---
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 51 रनों की पारी खेली। उनका साथ देते हुए रीजा हेंड्रिक्स ने भी अहम 37 रन बनाए। जॉर्ज लिंडे और कप्तान रस्सी वैन डेर डुसेन ने बेहद धीमी पारियां खेली। जिसके कारण ही अंत में डेवाल्ड ब्रेविस के तूफानी 31 रन भी दक्षिण अफ्रीका के काम नहीं आए। आखिरी ओवर में अफ्रीकी टीम 7 रन भी नहीं बना सकी। जिसके कारण ही टीम को 3 रनों से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 2 विकेट अपने नाम किया। अफ्रीका की टीम जीता हुआ मुकाबला एक बार फिर हार गई।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने लंगड़ाते हुए सेंचुरी बनाई, इन 5 भारतीय बल्लेबाजों को बैटिंग सिखाई
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।