Wasim Jaffer enjoyed Netherlands Upset: नीदरलैंड की टीम ने वर्ल्ड कप में एक बार फिर कमाल कर दिया है। वर्ल्ड कप के 15वें मुकाबले में नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को रौंद डाला। टीम ने 38 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही नीदरलैंड ने वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। टीम की इस जीत पर दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों से उसे बधाइयां मिल रही हैं। हालांकि पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने साउथ अफ्रीका के जमकर मजे ले लिए।
वसीम जाफर ने एक्स पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स शकीरा का फेमस सॉन्ग ‘वक्का, वक्का दिस टाइम फॉर अफ्रीका’ गाता हुआ नजर आ रहा है। जाफर ने इस वीडियो को कैप्शन दिया- हर वर्ल्ड कप में नीदरलैंड का प्रदर्शन।
दरअसल, इससे पहले नीदरलैंड 2007 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड और 2003 में नामिबिया को शिकस्त दे चुकी है। ये पहली बार है जब नीदरलैंड ने जिम्बाब्वे और आयरलैंड के अलावा किसी फुल मेंबर नेशन को शिकस्त दी है। नीदरलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से पहले जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया था।
ये भी पढ़ें: SA vs NED: वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा बड़ा उलटफेर, नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदा
इस मुकाबले की बात करें तो नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश से बाधित मैच में 43 ओवर में 245 रन ठोके। इसमें कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के नाबाद 78 और निचले क्रम के बल्लेबाज रूलोफ वेन डेर मेरवे ने 29 और आर्यन दत्त ने 23 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 207 रन पर ढेर हो गई। इसमें लोगान वेन बीक के 3 विकेटों के साथ ही पॉल वेन मीकेरेन, रूलोफ वेन डेर मेरवे और बास डी लीड के 2-2 विकेट शामिल रहे। साउथ अफ्रीका की ओर से सिर्फ डेविड मिलर ही 43 रनों की पारी खेल पाए। हालांकि इस बार वे मैच विनर नहीं बन सके और नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर कर दिया।
संबंधित खबरें
IPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
18 mins agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
1 hr agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
1 hr agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
2 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines