SA vs NED: साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड के बीच विश्व कप का 15वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी नीदरलैंड की शुरुआत बेहद ही खराब रही और सिर्फ 40 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए। बारिश के कारण यह मुकाबला सिर्फ 43 ओवर का हुआ। इस तरह नीदरलैंड ने पहली पारी में 245 रन बनाया और साउथ अफ्रीका के सामने 246 रन का टारगेट रखा। 43 ओवर में यह टारगेट साउथ अफ्रीका के लिए आसान नहीं होने वाला है।
कप्तान ने खेली कप्तानी पारी
नीदरलैंड की ओर से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 78 रनों की कप्तानी पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 69 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल था। इस पारी के बदौलत नीदरलैंड 245 रन के स्कोर पर पहुंच गया। 43 ओवर में यह टारगेट आसान नहीं है। साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के लिए यह टारगेट काफी आसान लगा था, लेकिन नीदरलैंड ने खेल शुरू होते ही अफ्रीका के साथ खेल कर दिया है। नीदरलैंड ने अफ्रीका को बैक टू बैक झटका देना शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- SA vs NED: नीदरलैंड ने उखाड़ा टेम्बा का डंडा, फुस्स हुए अफ्रीकी कप्तान, Watch Video
अफ्रीका को लगा बैक टू बैक झटका
नीदरलैंड ने अफ्रीका को 36 रन पर पहला झटका दिया। इसके बाद 39 रन पर अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को भी बोल्ड कर दिया। यहीं से साउथ अफ्रीका के लिए मुश्किल बढ़ने लगी। अफ्रका संभलने की कोशिश ही कर रहे थे कि 42 रन पर एक और झटका दे दिया। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रूका और 44 रन पर एक झटका दे दिया। फिर अफ्रीका की पारी थोड़ी संभली और 89 रन पर एक और झटका दे दिया। अब अफ्रीका की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। यहां से अफ्रीका का जीतना बेहद ही मुश्किल लग रहा है।
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
22 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines