नई दिल्ली: नीदरलैंड ने टी 20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को हराकर सेमीफाइनल से बाहर कर दिया। वहीं टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। इधर पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच से एक सेमीफाइनलिस्ट निकलेगा।
बेबस नजर आई साउथ अफ्रीका
नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन जड़े। उनकी बल्लेबाजी यूनिट में लगभग सभी बल्लेबाजों ने बेहतरीन योगदान दिया। ओपनर स्टीफन मेबर्ग ने 30 गेंदों में 37 और मैक्स ओ डॉड ने 31 गेंदों में 29 रन बनाए। टॉम कूपर ने 19 गेंदों में 35 और कॉलिन एक्रेमन ने 26 गेंदों में नाबाद 41 रन ठोक डाले। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 7 गेंदों में 12 रन बनाए।
शानदार बल्लेबाजी के बाद नीदरलैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी की और साउथ अफ्रीका को गेम में वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। ब्रैंडन ग्लोवर ने 2 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट चटका डाले। बैस डी लीड ने 3 ओवर में 2 और फ्रैड क्लासेन ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट निकाले। पॉल वेन को एक विकेट मिला।
कॉलिन एक्रेमन बने मैन ऑफ द मैच
कॉलिन एक्रेमन ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में महज 16 रन दिए। गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। पूरी टीम ने नीदरलैंड की जीत के लिए पसीना बहाकर साउथ अफ्रीका को घुटनों पर ला दिया। साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज भी उनके आगे बेबस नजर आए। आखिरकार इस शानदार जीत के बाद भले ही नीदरलैंड सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई हो, लेकिन उनके कप्तान इस जीत से गदगद हैं।
मेरे पास शब्द नहीं हैं
नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने शानदार जीत के बाद कहा, मेरे पास शब्द नहीं हैं। यह सब करने में थोड़ा समय लगने वाला है। हम नीदरलैंड में इन परिस्थितियों के अभ्यस्त हैं।
सबसे बड़ा लक्ष्य विश्वकप
एडवर्ड्स ने कहा, हम इस स्कोर का बचाव करने के लिए 160 रनों के आसपास आश्वस्त थे कि हमें जीत मिल सकती है। यह हमारे लिए एक और शानदार अनुभव है। नीदरलैंड ने एक और बड़ा उलटफेर कर दिया। पहले दो मैच हारने के बाद हमारे लिए सबसे बड़ा लक्ष्य विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचना था, लेकिन दो मैच हमारे रास्ते में आ गए। हम अभी भी अगले विश्व कप में एक स्थान के लिए खेल रहे थे।
संबंधित खबरें
दूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
21 mins agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
26 mins agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
54 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
1 hr agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
2 hrs agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
3 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: जीत की ओर बढ़ी न्यूजीलैंड की टीम, बल्ले के बाद गेंद से भी फेल भारतीय
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines