नई दिल्ली: नीदरलैंड ने टी 20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को हरा दिया। इसके बाद साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो गई है। यदि पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच मैच में बारिश खलल नहीं डालती है तो साउथ अफ्रीका पूरी तरह से बाहर हो जाएगी क्योंकि उसकी नेट रन रेट भले ही बेहतर हो, लेकिन पॉइंट सिर्फ 5 ही हैं। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन ठोके, जवाब में साउथ अफ्रीका 145 रन पर ही ढेर हो गई। नीदरलैंड के गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को मैच में वापस आने का कोई मौका नहीं दिया। इस हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का बयान सामने आया है।
इस हार को निगलना मुश्किल
दक्षिण अफ्रीका कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा- ये बहुत निराशाजनक हार है। हम इस मैच से पहले वास्तव में अच्छा खेले। हमें पता था कि यह एक जीत का मैच है, लेकिन हम फिर से लड़खड़ा गए। बावुमा ने आगे कहा- इस हार को निगलना मुश्किल है। हमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए एक इकाई के रूप में खुद पर विश्वास था। दुर्भाग्य से हम ऐसा नहीं कर सके। हमने महत्वपूर्ण समय पर विकेट गंवाए।
पाकिस्तान की तरह फंस गए
कप्तान ने आगे कहा- जब आप इस तरह से हार जाते हैं तो आप हार के कारण में बहुत सी चीजें चुन सकते हैं। हमने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। उन्हें शुरुआत करने देना और 158 रन बनाने देना आदर्श नहीं था। बल्ले से हम पाकिस्तान के खेल की तरह ही फंस गए। हमने महत्वपूर्ण समय में विकेट गंवाए। विकेट शायद थोड़ा मुश्किल था, लेकिन उन्होंने हमसे बेहतर तरीके से मैदान के आयामों का इस्तेमाल किया। यह काफी खराब हार है।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
15 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
1 hr agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines