ENG vs SA 3rd ODI: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच बुधवार को किंबर्ली में खेला गया। इस रोमांचक मैच में इंग्लैंड ने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में इंग्लैंड ने इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 346 रन जड़ दिए। 347 रन का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 287 पर ढेर हो गई. इस हार के बावजूद साउथ अफ्रीका ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मैच में इंग्लैंड के जीत के हीरो जोफ्रा ऑर्चर रहे जिन्होंने 6 विकेट लेकर अफ्रीका की हालत खराब कर दी।
डेविड मलान ने जड़ा शतक, इंग्लैंड ने दिया 347 रनों का विशाल लक्ष्य
किंबर्ली में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में टॉस जीतकर अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और शुरुआत में ही इंग्लैंड के तीन महत्वपूर्ण विकेट ले लिए। हालांकि इसके बाद डेविड मलान और जोस बटलर के बीच 232 रन की साझेदारी हुई। दोनों ने अपने अपने शतक पूरे किए और इंग्लैंड को इस विशाल स्कोर तक ले गए।
और पढ़िए – MS Dhoni का नया अंदाज, अब माही बने पुलिस अधिकारी, देखिए
जोफ्रा आर्चर ने मचा दिया गदर, हैरान रह गए अफ्रीका के बल्लेबाज
347 रन के लक्ष्य की पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही लेकिन 49 के स्कोर पर पिछले मैच के शतकवीर और टीम के कप्तान टेम्बा बवुमा 35 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं बाद में इंग्लैंड के तूफानी गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने धाकड़ गेंदबाजी की और सभी को हैरान करते हुए 6 विकेट ले लिए। अफ्रीका के बल्लेबाज उनकी गेंदों को पड़ ही नहीं पा रहे थे। आर्चर ने अपने 10 ओवर में मात्र 40 रन दिए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
https://www.youtube.com/watch?v=vu2D__oB2-k
और पढ़िए –स्पिनर ने दिया Moises Henriques को गच्चा, हिल भी नहीं पाए और खेल हो गया, देखें
South Africa playing 11: रीज़ा हेंड्रिक्स, तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जानसन, वेन पार्नेल, सिसंडा मगाला, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी
England Playing 11: जेसन रॉय, डेविड मालन, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोईन अली, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन, आदिल रशीद, रीस टॉपले, जोफ्रा आर्चर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
26 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
48 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines