हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SA vs ENG: 2 साल बाद इंग्लैंड टीम में लौटा खतरनाक गेंदबाज, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मचाएगा धमाल?

विज्ञापन
Jofra Archer returns in England playing 11

SA vs ENG: साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का मुकाबला आज ब्लोमफोंटेन में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में तूफानी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की करीब 2 साल बाद वापसी हुई है। जोफ्रा आर्चर खतरनाक गेंदबाज हैं, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में भारी पड़ सकते हैं।

SA vs ENG: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 27 वर्षीय इस तेज गेंदबाज को हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज के लिए चुना था, हालांकि उनके प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संशय था, क्योंकि उनकी फिटनेस 100 प्रतिशत नहीं थी, इस बात को खुद आर्चर स्वीकार चुके थे, लेकिन पहले ही मैच में उन्हें मौका मिला है।

https://twitter.com/englandcricket/status/1618920734121754624?s=20&t=K1pxvGsikyLOgxkA099qiQ

विज्ञापन

जोफ्रा आर्चर ने साल 2019 के विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया था, वह मार्च 2021 से इंग्लैंड के लिए नहीं खेले हैं। अब 2 साल बाद उनकी टीम में वापसी हुई है। आर्चर को कोहनी में चोट लगी थी। उनके दो आपरेशन हुए हैं।

https://twitter.com/englandcricket/status/1618924356985405440?s=20&t=K1pxvGsikyLOgxkA099qiQ

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, दाविद मालन, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), मोइन अली, सैम करन, डेविड विली, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, ओली स्टोन

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): टेम्बा बावुमा (सी), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), रासी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पार्नेल, सिसंडा मगाला, कगिसो रबाडा, एनरिक नार्जे, तबरेज शम्सी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola