SA vs ENG ODI World Cup 2023: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड के बीच आईसीसी विश्व कप का 20वां मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कप्तान टेम्बा बावुमा की अनुपस्थिति में बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीका ने रनों की बाढ़ ला दी है। अफ्रीका ने 50 ओवर के खेल के बाद 399 रन का स्कोर खड़ा कर दिया है। ऐसे में इंग्लैंड को इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए 400 रनों की जरूरत है। इंग्लैंड के लिए यह टारगेट बिलकुल भी आसान नहीं होगा।
हेनरिक क्लासेन की शतकीय पारी
साउथ अफ्रीका की ओर से बल्लेबाजी करने आए क्विंटन डी कॉक ने चौके के साथ खाता खोला और अगले ही गेंद पर चलते बने। ऐसा लगा कि यहां से अफ्रीका अच्छा स्कोर खड़ा नहीं कर पाएगा, लेकिन रीजा हेंड्रिक्स की 85 रनों की पारी और रासी वैन डेर डुसेन ने टीम को शानदार शुरुआत दी। अफ्रीका का दूसरा विकेट 125 रन पर गिरा, अब अफ्रीका काफी मजबूत स्थिति में पहुंच चुका था। अंत में हेनरिक क्लासेन ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने महज 67 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मार्को यान्सन ने भी तूफानी 75 रनों की पारी खेली है। इस पारी के बदौलत साउथ अफ्रीका 50 ओवर के खेल के बाद 399 रन तक पहुंच सका।
इंग्लैंड के लिए जीत जरूरी
इंग्लैंड के गेंदबाज रीस टॉपले फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, इसके कारण से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि वह बाद में गेंदबाजी के लिए आए और तीन विकेट भी झटके। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद ने भी 2 विकेट चटका लिए हैं। अब इंग्लैंड को इस मुकाबले को अपने नाम करने के लिए 371 रन बनाने की जरूरत है। इंग्लैंड के लिए यह जीत बेहद ही जरूरी है। इंग्लैंड शुरुआती 3 मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ छठे स्थान पर है, जबकि साउथ अफ्रीका शुरुआती 3 मैचों में से 2 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
25 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines