नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका दौरे पर गई इंग्लिश टीम ने वनडे वर्ल्ड कप से पहले तैयारी शुरू कर दी है। साउथ अफ्रीका-इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को पहला वनडे मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की ओर से ओपनिंग करने उतरे विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 41 गेंदों में 5 चौके-1 छक्का ठोक 37 रन जड़े।इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज रमीज राजा का रिकॉर्ड तोड़ डाला।
और पढ़िए – सूर्यकुमार यादव का रांची में जलवा, बाउंड्री पर फील्डिंग के दौरान हुआ कुछ ऐसा, देखे Video
रमीज राजा ने बनाए थे 5841 रन
वनडे क्रिकेट में रमीज राजा ने 198 मैचों की 197 ईनिंग में 5841 रन बनाए थे। डी कॉक ने 9 रन बनाते ही यह रिकॉर्ड तोड़ डाला। इसी के साथ डी कॉक के नाम 136 मैचों में की 136 ईनिंग में 5870 रन रन हो गए हैं। वह रमीज राजा को पछाड़कर वनडे क्रिकेट में दुनिया के 67वें खिलाड़ी बन गए हैं। रमीज राजा पाकिस्तान के लिए 1985-1997 तक खेले थे। हालांकि डी-कॉक साउथ अफ्रीका के दिग्गज जोंटी रोड्स का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। रोड्स ने वनडे के 245 मैचों में 5935 रन बनाए थे। यदि डी-कॉक 66 रन और बना लेते तो रोड्स का भी रिकॉर्ड तोड़ डालते। उम्मीद है कि वह अगले दो मैचों में 6 हजार रन का आंकड़ा पूरा कर लेंगे। इस मैच में डी-कॉक को सैम कुरेन की बॉल पर जोस बटलर ने कैच पकड़कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होंने 463 मैचों में 18426 रन जड़े थे। जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल रहे। तेंदुलकर के नजदीक आज तक कोई भी क्रिकेटर नहीं पहुंच सका है। उनके बाद श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा का नाम दर्ज है। जिन्होंने 404 मैचों में 14234 रन बनाए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines