नई दिल्ली: इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका में जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। खास बात यह है कि तूफानी गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हो गई है। जोफ्रा ने इंग्लैंड की टीम में फॉर्म में चल रहे हैरी ब्रूक के साथ वापसी की है। ब्रुक को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। उन्होंने अब तक वनडे डेब्यू नहीं किया है। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीररज में तूफान मचाने वाले बेन डकेट ने भी 2016 के बाद पहली बार नामित एकदिवसीय टीम में वापसी की।
रीस टॉपले का नाम भी शामिल
टखने की चोट के बाद टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रहने वाले रीस टॉपले का नाम भी शामिल किया गया है। वापसी करने वाले खिलाड़ियों में आर्चर और टॉपले के अलावा टीम में ओली स्टोन, डेविड विली, सैम कुरेन और क्रिस वोक्स का नाम शामिल है। आदिल राशिद और मोईन अली टीम में स्पिनर हैं। जॉनी बेयरस्टो गोल्फ खेलते समय टी20 विश्व कप से पहले लगी चोट से लगातार उबर रहे हैं। डेविड मलान, जेसन रॉय, फिल साल्ट, हैरी ब्रूक और बेन डकेट शीर्ष क्रम के लिए विकल्प हैं।
और पढ़िए – IND vs BAN: Taijul Islam ने गेंद से बरपाया कहर, घुमती हुई बॉल से KL Rahul को किया आउट, देखें वीडियो
https://twitter.com/englandcricket/status/1605895937511006210?cxt=HHwWhICx2Zj2pMksAAAA
और पढ़िए – BBL 2022: Asif Ali ने मचा दिया गदर, 13 गेंदों में कूट डाले 41 रन, देखें वीडियो
27 जनवरी से शुरू होगी सीरीज
तीन मैचों की श्रृंखला 27 जनवरी से शुरू होगी और इस साल के आखिर में भारत में होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए ये महत्वपूर्ण तैयारी होगी। दक्षिण अफ्रीका विश्व कप सुपर लीग तालिका में 11वें स्थान पर है।
वनडे टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, बेन डकेट, डेविड मलान, आदिल राशिद, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, ओली स्टोन, रीस टॉपले, डेविड विली, क्रिस वोक्स
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
26 mins ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
56 mins agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
56 mins agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
1 hr agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
3 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
12 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines