---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SA vs BAN: ‘गर्व है तुम पर,’ क्विंटन डी कॉक की सेंचुरी ने बीवी को कर दिया खुश, कभी चीयरलीडर बनकर करती थीं सेलिब्रेट

Quinton de Kock wife Sasha Hurly reaction on century: सेंचुरी देख पत्नी साशा हार्ली बेहद खुश हो गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पर रिएक्ट किया।

---विज्ञापन---

Quinton de Kock wife Sasha Hurly reaction on century: साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के 23वें मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी ठोकी। ओपनिंग करने आए डी कॉक ने 140 गेंदों में 15 चौके-7 छक्के ठोक 174 रन जड़े। उनकी सेंचुरी देख पत्नी साशा हार्ली बेहद खुश हो गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर डी कॉक की सेंचुरी पर रिएक्ट किया।

साशा ने डी कॉक का फोटो शेयर करते हुए लिखा- ”तुम पर गर्व है।” साशा हार्ली से अब साशा डी कॉक बन चुकी हैं। दोनों ने 2016 में शादी की थी। उनके एक बेटी है। जिसका नाम कायरा है। इसका जन्म पिछले साल ही हुआ है। साशा और डी कॉक की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है।

---विज्ञापन---
quinton de kock wife reaction on century

quinton de kock wife reaction on century

दोनों की मुलाकात आईपीएल के दौरान हुई थी। फिर दोनों ने फेसबुक पर बातचीत शुरू कर दी। साशा चीयरलीडर रह चुकी हैं। वह कभी चीयरलीडर बनकर क्रिकेटर्स की पारियों को सेलिब्रेट करती थीं। अब वे खुद एक क्रिकेटर की पत्नी हैं। दरअसल, साल 2012 में लायंस और मुंबई इंडियंस के बीच एक मैच हुआ था। यहीं डी कॉक ने साशा को पहली बार देखा था। साशा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं। वे क्रिकेट के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी पोस्ट करती हैं। जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्विंटन डी कॉक ने वानखेड़े स्टेडियम में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, एक दो नहीं, कई उपलब्धियां अपने नाम की

साउथ अफ्रीका की पारी में डी कॉक की सेंचुरी के साथ ही हेनरिक क्लासेन के 90 और डेविड मिलर के शानदार 34 रन शामिल रहे। वहीं कप्तान एडेन मार्करम ने 60 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने तीनों बल्लेबाजों की शानदार पारी के साथ बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 382 रन जड़े।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 24, 2023 09:52 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola