Heinrich Klaasen Six SA vs BAN: भारत में चल रहे वनडे वर्ल्ड कप में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का रोमांच देखने को मिल रहा है। फैंस को एक से एक क्लासिक शॉट देखने का मौका मिल रहा है। वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही साउथ अफ्रीका की टीम के बल्लेबाज धुआंधार बैटिंग करते नजर आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश के बीच मंगलवार को खेले गए मुकाबले में देखने को मिला।
हसन महमूद की गेंद पर ठोका करारा छक्का
पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की ओर से ओपनर क्विंटन डी कॉक और पांचवें नंबर पर उतरे बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने तूफानी बैटिंग की। क्लासेन ने 49 गेंदों में 2 चौके-8 छक्के ठोक 183 की स्ट्राइक रेट से 90 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा जिसे देख फैंस ने दांतों तले अंगुली दबा ली।
ये नजारा 50वें ओवर में देखने को मिला। हसन महमूद ने इस ओवर की पहली गेंद डाली तो क्लासेन ने इसे बिलकुल पैरों से उठाया और जड़ से उखाड़कर गेंदबाज के सिर के ऊपर से ऐसा करारा छक्का ठोका कि बॉल काफी देर तक हवा में रही। बॉल की ऊंचाई देखने में दर्शकों का फ्री में Eye Test हो गया। इसके बाद वह ऊपर के स्टेंड्स में बैठे दर्शकों के बीच जा गिरी। क्लासेन का ये क्लासिक छक्का देख फैंस खुशी से झूम उठे।
ये भी पढ़ें: World Cup के बीच बेन स्टोक्स के फैसले ने चौंकाया, ठुकराया इंग्लैंड का बड़ा कॉन्ट्रेक्ट
फैंस के बीच बढ़ गया रोमांच
सोशल मीडिया पर भी इस छक्के को बेहतरीन बताया जा रहा है। फैंस वाओ, वाट अ सिक्स और क्लासिक…जैसे कमेंट कर रहे हैं। मैच की बात की जाए तो क्लासेन की क्लासिक पारी के अलावा क्विंटन डी कॉक ने 140 गेंदों में 15 चौके-7 छक्के ठोक 174 रन जड़े। कप्तान एडेन मार्करम ने 60 और डेविड मिलर ने 15 गेंदों में नाबाद 34 रन कूटे। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में बड़ा स्कोर खड़ा किया। उसने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 382 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: क्विंटन डी कॉक ने वानखेड़े स्टेडियम में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, एक दो नहीं, कई उपलब्धियां अपने नाम की
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines