हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया, साइमन हार्मर ने किया कमाल

SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने साउथ अफ्रीका को उनके घर में जाकर पहले टेस्ट मैच में हराया था. जिसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने बहुत ही धमाकेदार कमबैक किया है. दूसरे और तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत दर्ज करके 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया.

विज्ञापन
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया (Pic Credit- PTI)

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला न्यूलैंड्स केपटाउन में खेला गया. जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने 329 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 429 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की टीम ने दूसरी पारी में 387 रन बनाए. चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 111 रनों पर ही सिमट गई और 176 रनों से हार गई. इसी के साथ साउथ अफ्रीका की टीम ने सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लिया. 

साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में पिछड़ी 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम ने 78 रन बनाए. वहीं मार्केस एकरमैन ने उनका साथ देते हुए 94 गेंदों में 95 रन ठोक दिए. इनके अलावा नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे डेविड बेडिंगहम ने अहम 50 रन जोड़े. अंत में रयान रिकेल्टन ने 42 रन तो वहीं मार्को यान्सेन ने 52 रन बनाए. जिसके कारण ही साउथ अफ्रीका की टीम 329 रन बनाने में सफल रही. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट हासिल किए थे.  

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इसके जवाब में कमाल की बल्लेबाजी की. मैट रेनशॉ ने 74 रनों की पारी खेली. उनका साथ देते हुए ट्रेविस हेड ने 41 रन जोड़े. कैमरून ग्रीन ने भी अहम 65 रन जोड़े. जोश इंग्लिश ने भी 102 रन जड़े. विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने भी 80 रन ठोके. जिसके कारण ही उनकी टीम ने 429 रन बनाए और 100 रनों की लीड हासिल की. साउथ अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने 4 विकेट हासिल किए, तो वहीं मार्को यान्सेन ने 3 विकेट झटके.  

विज्ञापन

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने किया कमबैक 

घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका ने किया कमबैक. सलामी बल्लेबाज मार्केस एकरमैन ने दूसरी पारी में 62 रन जोड़े. जिसके अलावा मैथ्यू ब्रीट्जके ने 43 रन जोड़े. वहीं कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी 35 रन बनाए. इनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने 101 रन ठोक दिए. वहीं वियान मुल्डर ने भी 115 रन जड़े. जिसके कारण ही दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की टीम ने 387 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट झटके हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड 5वां T20I मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को 288 रनों का लक्ष्य मिला था. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 111 रनों पर ही सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन ने 27 रन बनाए. वहीं अंत में नाथन लियोन ने नाबाद 33 रन बनाए. जिसके बाद भी उनकी टीम 176 रनों से हार गई. साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में सिमोन हार्मर ने 6 विकेट झटके. तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने भी 3 विकेट झटके. इसी के साथ साउथ अफ्रीका की टीम सीरीज भी जीत गई है.

ये भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला, फ्रेंचाइजी ने शुरू की तैयारी 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola