Keshav Maharaj Injury Update: दक्षिण अफ्रीका की टीम को गुड न्यूज मिल गई है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही व्हाइट बॉल सीरीज के दौरान तीन खिलाड़ियों की चोट का अपडेट जारी किया है। केशव महाराज वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए चोट से वापसी करने के कगार पर हैं। यह साउथ अफ्रीका के लिए शानदार खबर है। स्पिनर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के बचे मैचों और उसके बाद वनडे सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है।
मार्च में लग गई थी चोट
मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान केशव महाराज के बाएं पैर में चोट लग गई थी। इसके बाद से ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर हैं। उन्होंने हाल ही में पीटरमैरिट्सबर्ग में टस्कर्स के खिलाफ डॉल्फिन के 50 ओवर के मैच में भाग लिया। ऐसा उनकी अपनी फिटनेस को देखने के लिए किया था। जहां साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी महाराज की वापसी से खुश हैं, वहीं दो खिलाड़ियों को चोट की खबरें सामने आई हैं।
https://twitter.com/ICC/status/1697655623331029473
सिसंदा मगाला और वेन पार्नेल की चोट बढ़ी
वहीं सिसंदा मगाला घुटने की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच से बाहर हो गए हैं। स्कैन में चोट का पता चलने के बाद मेडिकल टीम रविवार को तीसरे टी20 मैच में उनकी निगरानी करेगी। वहीं दूसरी ओर वेन पार्नेल के बाएं कंधे की चोट दोबारा उभर आई है। स्कैन किए जाने के बाद सीएसए की ओर से जल्द ही अपडेट सामने आ सकता है।
अच्छी नहीं रही शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज की बात की जाए तो इसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्हें पहले टी-20 मैच में 111 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने 49 में से नाबाद 92 और टिम डेविड ने 28 में 64 रन ठोक विस्फोटक बल्लेबाजी की। 227 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम महज 115 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर तनवीर संघा ने अपने पहले टी20 मैच में 31 रन पर 4 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका के बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़ दी। दोनों टीमें शुक्रवार को डरबन में दूसरा टी-20 मैच खेल रही हैं। T20I श्रृंखला के बाद टीमें गुरुवार, 7 सितंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी।
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
57 secs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
39 mins agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
1 hr ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
1 hr agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
1 hr agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
2 hrs agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
2 hrs agoछोटे लक्ष्य के बाद भी क्यों अटकी थीं गिल की सांसें? जीत के बाद किया खुलासा
2 hrs agoप्लेइंग इलेवन में नहीं थे मैथ्यू फिशर, फिर भी की गेंदबाजी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines