हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

श्रीसंत-गंभीर विवाद: गौतम से पूछा गया सवाल तो झाड़ लिया पल्ला, 'मैं नेक काम के लिए यहां पर आया हूं...

S Sreesanth and Gautam Gambhir Controversy: श्रीसंत और गंभीर के बीच जारी मुद्दे पर गौतम का रिएक्शन सामने आया है। जब लोगों ने इसपर उनका विचार जानना चाहा तो उन्होंने कहा, ‘मेरे पास इस मुद्दे पर बात करने के लिए कुछ नहीं है। मैं यहां एक नेम काम के इरादे से आया हुआ हूं। मैं उस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहता।’

विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर एस श्रींसत और गौतम गंभीर। (ANI)

S Sreesanth and Gautam Gambhir Controversy: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 अपनी खट्टी मीठी यादों के साथ समाप्त हो गया है। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की इस बार विजेता टीम हरभजन सिंह की अगुवाई वाली मनीपाल टाइगर्स रही। लीग के आखिरी पलों में कुछ विवाद भी देखने को मिला। देश के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एस श्रीसंत और गौतम गंभीर एलिमिनेटर मुकाबले में आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान उनके बीच तीखी बहस भी देखी गई।

श्रीसंत और गंभीर के बीच हुई यह बहस मैदान के बाहर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिली। तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट के दौरान ही जहां अपने कुछ वीडियो शेयर करते हुए अपने दिल की राय रखी। वहीं गंभीर ने केवल एक पोस्ट साझा करते हुए मुस्कुराने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें- ‘युवराज का एक प्रतिशत भी रिंकू…’, Rinku Singh की युवी से तुलना पर सुनील गावस्कर का दो टूक जवाब

विज्ञापन

इन दोनों दिग्गजों के बीच चल रहा वार फिलहाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गंभीर जब एक चैरिटी इवेंट में पहुंचे तो उनसे इस मुद्दे पर लोगों ने उनका राय जानना चाहा, लेकिन पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने इस विवाद पर चुप्पी साध ली और खुलकर बोलने से कतराते हुए नजर आए।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक गंभीर ने एक चैरिटी इवेंट में हिस्सा लिया था। जहां उनसे श्रीसंत और उनके बीच मैदान पर हुए विवाद के बारे में चर्चा की गई, लेकिन वह जवाब देने में इच्छुक नजर नहीं आए।

विज्ञापन

गंभीर ने कहा, ‘मेरे पास इस मुद्दे पर बात करने के लिए कुछ नहीं है। मैं यहां एक नेम काम के इरादे से आया हुआ हूं। मैं उस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहता।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola