MS Dhoni: आईपीएल 2026 में एमएस धोनी सीएसके के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. वह फिटनेस की वजह से सीएसके के दल में शामिल तो थे, लेकिन मुकाबला नहीं खेल पाए थे. हालांकि अब आईपीएल 2027 को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है कि धोनी सीएसके के लिए किस भूमिका में होंगे. उन्होंने अभी तक संन्यास का ऐलान नहीं किया है. ऐसे में वह आगामी सीजन में बतौर खिलाड़ी नजर आ सकते हैं. अब सीएसके के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ ने धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
एमएस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा
सीएसके के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ ने धोनी को लेकर दावा किया है कि वह सीएसके के लिए इंपैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलेंगे. वह खुद को विकेटकीपर की ही भूमिका में देखते हैं. ये बात धोनी ने बद्रीनाथ से कही थी. ऐसा बद्रीनाथ ने कहा है. वह मैदान पर 20 ओवर तक विकेटकीपिंग करेंगे ऐसे में सीएसके को रणनीतिक तौर पर फायदा होगा.
इसके अलावा बद्रीनाथ ने ये भी कहा कि धोनी का शरीर लंबे समय तक खेलने की क्षमता नहीं रखता है. ये बात स्टीफन फ्लेमिंग ने भी कही है, जो सीएसके के पूर्व हेड कोच थे. बद्री ने आगे कहा कि वह 16वें ओवर के बाद बैटिंग करने आएंगे और फिर विकेटकीपिंग करेंगे. बता दें कि धोनी 45 साल के हो चुके हैं ऐसे में उनकी फिटनेस पर भी काफी चीजें निर्भर करती हैं. सीएसके आईपीएल 2027 में कई बड़े बदलाव के साथ उतरेगी. सबसे बड़ा बदलाव स्टीफन फ्लेमिंग के रूप में हुआ है, जिन्होंने हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है.
आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेले थे धोनी
धोनी आखिरी बार साल 2025 में खेले थे. उन्होंने इस सीजन खेले गए 14 मैच की 13 पारियों में 24.50 की औसत के साथ 196 रन बनाए थे. इसके अलावा आईपीएल 2024 में उन्होंने 161 रन बनाए थे. आईपीएल करियर की बात करें तो धोनी साल 2008 से टूर्नामेंट का हिस्सा हैं. अपनी कप्तानी में वह सीएसके को 5 बार चैंपियन भी बना चुके हैं. इसके अलावा 2 बार चैंपियंस लीग का भी खिताब वह सीएसके को दिला चुके हैं.
साल 2016 और 2027 में सीएसके के बैन होने की वजह से धोनी ने राइजिंग पुणे जायंट्स की ओर से खेला था. अब तक उन्होंने 278 आईपीएल मैच की 242 पारियों में 38.30 की औसत के साथ 5439 रन बनाए हैं. इस दौरान माही ने 24 अर्धशतक जड़े हैं. उनका बेस्ट स्कोर 84* रन है. इसके अलावा धोनी ने अब तक आईपीएल में 375 चौके के अलावा 264 छक्के जड़े हैं.
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
40 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines