ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड का नौवां मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मैच 12 नवंबर को बेंगलुरु स्थित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पूर्व नीदरलैंड की टीम में एक बड़ा बलवाव हुआ है। चोटिल तेज गेंदबाज रयान क्लेन को 15 सदस्यीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह पर युवा बल्लेबाज नोआ क्रॉस को अंतिम मुकाबले के लिए प्लेइंग ग्रुप में शामिल किया गया है।
नोआ क्रॉस ने नीदरलैंड क्रिकेट टीम के लिए अबतक महज एक वनडे मुकाबला खेला है। इस बीच उनके बल्ले से एक पारी में 7.00 की एवरेज से सात रन निकले हैं। टीम में कोई बदलाव से पहले इवेंट के टेक्निकल कमेटी से मंजूरी लेनी पड़ती है, जो कि गुरुवार को कमिटी ने मंजूरी दे दी है। इसका मतलब है अब वह भारत के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड या पाकिस्तान, सेमी फाइनल में किसे देखना चाहते हैं इरफान पठान? जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान
क्लेन वर्ल्ड कप 2023 में अपनी टीम के लिए महज एक मुकाबला खेलने में कामयाब हो पाए थे। उनका यह मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ था। इस मैच में उन्होंने कुल सात ओवरों की गेंदबाजी की थी, लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई।
सेमी फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है निरदलैंड:
वर्ल्ड कप की रेस से नीदरलैंड की टीम बाहर हो चुकी है। भारत के खिलाफ उसका अगला मुकाबला महज एक औपचारिक मुकाबला है। टूर्नामेंट के 40 मुकाबले बीत जाने के बाद नीदरलैंड की टीम ने कुल आठ मुकाबले खेले हैं। इस बीच उन्हें दो मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि छह मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। अंकतालिका में वह चार अंको (-1.635) के साथ सबसे निचले पायदान पर काबिज है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines