Ruturaj Gaikwad Wedding: इंडियन पीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे जून के पहले हफ्ते में ही वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर लेंगे। गायकवाड़ की शादी उत्कर्षा पवार से होने वाली हैं। जो कि खुद भी पेशे से एक क्रिकेटर ही हैं। आइये उनके बारे में सबकुछ जानते हैं।
कौन है ऋतुराज की दुल्हनिया उत्कर्षा पवार?
चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ अपनी होने वाली पत्नी उत्कर्षा पवार के साथ दिखाई दिए थे। दोनों की एमएस धोनी के साथ फोटो भी सामने आई थी। उत्कर्षा एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। 23 साल की उत्कर्षा पुणे की रहने वाली हैं। वह महाराष्ट्र महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलती हैं। वह एक ऑलराउंडर हैं। वह बल्लेबाजी के साथ-साथ वह मीडियम पेसर भी हैं।
उत्कर्षा के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह महाराष्ट्र अंडर-19 टीम में 2012-13 और 2017-18 सत्र में शामिल रहीं थीं। उनका चयन महाराष्ट्र के सीनियर टीम में भी हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गायकवाड़ और उत्कर्षा लंबे समय से रिलेशनशीप में थे।
शादी के चलते WTC Final से बाहर हुए गायकवाड़
बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी के रुप में शामिल किए गए थे। लेकिन शादी के चलते वे इससे बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है।
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
22 mins agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
1 hr ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
2 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
10 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
11 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
12 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
13 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines