India vs Australia, 5th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (03 दिसंबर) चेन्नई स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच के दौरान ब्लू टीम की कोशिश रहेगी कि वह इस मैच को जीतकर सीरीज को 4-0 से अपने नाम करे। वहीं विपक्षी टीम इस मैच को जीतकर सम्मानजनक तरीके से विदाई लेना चाहेगी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आज का मुकाबला बेहद ही रोमांचक होगा।
पांचवें टी20 मुकाबले के दौरान सभी की निगाहें सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के ऊपर टिकी रहेंगी। उनके बल्ले से आज के मुकाबले में 19 रन निकलते हैं तो वह देश के लिए द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें- T10 League: भारतीय गेंदबाज ने फेंकी इतनी लंबी नो बॉल कि मैच-फिक्सिंग की बात हुई शुरू
फिलहाल यह खास रिकॉर्ड भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 231 रन बनाए थे।
किंग कोहली के बाद दूसरे स्थान पर ब्लू टीम के होनहार बल्लेबाज केएल राहुल काबिज हैं। राहुल ने साल 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज में 224 रन ठोक दिए थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी सीरीज में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ तीसरे स्थान पर आ गए हैं। मौजूदा सीरीज में उन्होंने ब्लू टीम के लिए कुल चार मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 71 की औसत से 213 रन निकले हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
12 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
38 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines