Ruturaj Gaikwad: भारतीय सलामी बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कुछ महीने पहले काउंटी चैंपियनशिप खेलने का फैसला किया था। जिसके कारण ही वो यॉर्कशायर की टीम से जुड़ गए थे। गायकवाड़ सरे के खिलाफ होने वाले मुकाबले से अपना डेब्यू करने वाले थे। हालांकि मुकाबले के 3 दिन पहले ही उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। गायकवाड़ के इस फैसले के पीछे का कारण भी यॉर्कशायर ने अब साफ कर दिया है।
ऋतुराज गायकवाड़ ने अपना नाम लिया वापस
रिपोर्टस आ रही थी कि जुलाई 22 को ऋतुराज गायकवाड़ यॉर्कशायर के लिए अपना डेब्यू कर सकते हैं। जिसके 3 दिन पहले अब यॉर्कशायर क्रिकेट टीम ने बताया की गायकवाड़ ने अपना नाम वापस ले लिया है। गायकवाड़ इस टीम के लिए कुल 5 मुकाबले खेलने वाले थे। यॉर्कशायर के मुताबिक व्यक्तिगत कारणों की वजह से गायकवाड़ ने अपना नाम वापस लिया है। इंडिया ए की टीम का हिस्सा बनकर जून में गायकवाड़ इंग्लैंड दौरे पर गए थे। हालांकि उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। लंबे समय से गायकवाड़ के फैंस उन्हें मैदान पर देखने का इंतजार कर रहे थे।
इंजरी से हाल में उबरे हैं गायकवाड़
आईपीएल 2025 में इंजरी के कारण ऋतुराज गायकवाड़ बीच सीजन ही बाहर हो गए थे। उसके बाद से वो अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं। उम्मीद के मुताबिक अब वो महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए ही नजर आएंगे। गायकवाड़ ने भारतीय टीम के लिए 6 वनडे और 23 टी20आई मुकाबले खेले हैं। जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी गायकवाड़ को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके ही अब गायकवाड़ टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 42 साल की उम्र में जेम्स एंडरसन ने मचाई तबाही, विरोधी टीम को किया चारों खाने चित
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
35 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
49 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines