नई दिल्ली: पाकिस्तान के क्रिकेटर रुम्मान रईस ने पाकिस्तान के चयनकर्ताओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने YouTube पॉडकास्ट पर कहा- पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को अभी तक सबसे सफल कप्तानों में से एक माना जाता है, उनके साथ अन्याय किया गया था। सरफराज ने 2017 में पाकिस्तान को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने और लगातार 11 टी20 श्रृंखला में जीत दिलाई थी। रुम्मान ने कहा- उसने आपको चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई। टीम को टेस्ट में सातवें से तीसरे, वनडे में नंबर 1 तक पहुंचाया। उसकी कप्तानी में पाकिस्तान ने रिकॉर्ड 11 लगातार टी-20 मैच जीते। एक खराब सीरीज के आधार पर आप उन्हें कप्तान के पद से कैसे हटा सकते हैं?
टीम से भी ड्रॉप कर दिया
सरफराज की कप्तानी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रुम्मान चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा रहे थे। उन्हें चोटिल वहाब रियाज की जगह टीम में शामिल किया गया था। रईस ने कहा- “आपने उन्हें न केवल कप्तानी से हटाया बल्कि टीम से भी ड्रॉप कर दिया। जब आप उन्हें वापस लाए, तो उन्हें अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए चार साल तक इंतजार करना पड़ा। ये किस तरह का न्याय है?”
और पढ़िए – IPL 2023: रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर ने दोबारा की वही गलती, विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना
और पढ़िए – PAK vs NZ: मार्क चैपमैन ने खेली शतकीय पारी, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में दी मात
सरफराज ने हाल ही की है वापसी
पाकिस्तान के उस साल आईसीसी विश्व कप से बाहर होने के बाद सरफराज को 2019 में कप्तानी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। वह एहसान मणि के नेतृत्व में तत्कालीन पीसीबी सेट-अप द्वारा रखी गई शर्तों से सहमत नहीं थे। हालांकि उन्होंने घरेलू दौरे के दौरान श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का नेतृत्व करना जारी रखा। पाकिस्तान ने एकदिवसीय श्रृंखला 2-0 से जीती, लेकिन तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में उसका सफाया हो गया। नतीजतन, सरफराज को बर्खास्त कर दिया गया। सरफराज के खराब प्रदर्शन को इसकी वजह बताया गया। इस साल की शुरुआत में सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में टेस्ट क्रिकेट में वापसी की थी। उन्होंने इस मैच में शानदार शतक जड़ा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
12 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
11 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines