Royal London One-Day Cup 2023: इंग्लैंड में इन दिनों रॉयल वनडे कप खेला जा रहा है। जिसमें कई युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 20 अगस्त को इस टूर्नामेंट में एक खिलाड़ी ने 108 गेंद पर 152 रन ठोक डाले। इस खिलाड़ी का नाम डेविड बेडिंघम है, जिन्होंने 12 चौके और 6 छक्कों की मदद से 152 रनों की शानदार इनिंग खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
मुश्किल स्थिति में बैटिंग करने आए थे डेविड बेडिंघम
डेविड बेडिंघम अपनी टीम डरहम के लिए चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। टीम की हालत खराब थी, क्योंकि 2 विकेट गिर चुके थे। उन्होंने कप्ताान एलेक्स लीस (66) के साथ टीम को संभाला और 152 रन बनाकर आउट हुए।
मैच का हाल
दरअसल, रॉयल लंदन कप में 20 अगस्त को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में डरहम की टीम ने 1 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। 50 ओवर में पहले खेलते हुए डरहम ने 8 विकेट खोकर 338 रन बनाए थे। डेविड बेडिंघम ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 108 बॉल में 152 रन कूट डाले। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज टॉमस मैकिंतोश ने आखिर में 47 बॉल पर 53 रन बनाए और टीम को 338 रनों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
https://twitter.com/onedaycup/status/1693541041800991122?s=20
वारविकशायर टीम एक रन से हारी मैच
अब बारी थी वारविकशायर टीम की, जिसके सामने 339 रनों के पहाड़ जैसा टारगेट था। इस टारगेट को चेज करना आसान नहीं था, लेकिन टीम के लिए सलामी बल्लेबाज एड बरनार्ड ने कमाल की बैटिंग की और 152 बॉल पर 161 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान विल रोहडेस ने 66 रनों का योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया, लेकिन आखिर में टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 337 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच हार गई।
https://twitter.com/DurhamCricket/status/1693257387858186621?s=20
कौन हैं डेविड बेडिंघम, देखिए उनके रिकॉर्ड
डेविड बेडिंघम साउथ अफ्रीका से आते हैं। 29 साल के इस खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास के 78 मैचों में 5512 रन, जबकि लिस्ट ए के 34 मैचों में 1145 और 55टी20 मुकाबलों में 1014 रन बनाए हैं। वह मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं। घरेलू क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में वह 23 शतक लगा चुके हैं। साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुका ये प्लेयर इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
10 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines