Live Updates
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: जीत के साथ आरसीबी का खुला खाता
202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 16वें ओवर में ही 6 विकेट से मैच जीत लिया. देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने बहुत ही शानदार पारी खेली. वहीं हैदराबाद के गेंदबाज बुरी तरह से फेल हो गए.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: विराट कोहली ने जड़ा शानदार अर्धशतक
आरसीबी के सुपरस्टार विराट कोहली ने आईपीएल 2026 की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की है. सीजन के पहले मुकाबले में कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और अपनी टीम को जीत की ओर ले गए.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: आरसीबी को लगा बैक टू बैक झटका
आरसीबी की टीम को 13वें ओवर में बैक टू बैक झटका लगा है. कप्तान रजत पाटीदार ने आउट होने से पहले 12 गेंदों में 31 रन बनाए. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. दोनों को डेविड पेन ने पवेलियन भेजा.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: पडिक्कल शानदार पारी खेलकर लौटे पवेलियन
देवदत्त पडिक्कल सिर्फ 26 गेंदों में 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं. हालांकि उन्होंने आउट होने से पहले आरसीबी को मैच में बहुत आगे कर दिया है. हर्ष दुबे की गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने उनका कैच पकड़ा.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक
नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने कमाल की बल्लेबाजी करके 21 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया है. पडिक्कल बहुत ही आसानी के साथ छक्के और चौके जड़ रहे हैं.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: पावरप्ले में पडिक्कल-कोहली का चला बल्ला
आरसीबी की टीम ने पावरप्ले को अपने नाम कर लिया है. देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली तूफानी अंदाज में खेल रहे हैं. जिसके कारण ही 6 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: आरसीबी को मिली ताबड़तोड़ शुरुआत
फिल साल्ट का विकेट गंवाने के बाद आरसीबी की टीम ने शानदार कमबैक किया है. देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण ही 4.3 ओवरों में ही 1 विकेट गंवाकर 61 रन बना लिए हैं.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: फिल साल्ट सस्ते में लौटे पवेलियन
आरसीबी की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट 7 गेंदों में 8 रन बनाकर जयदेव उनादकट का शिकार बने हैं. अब विराट कोहली के ऊपर जिम्मेदारी बढ़ गई है.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: आरसीबी की पारी हुई शुरू
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. आरसीबी के लिए फिल साल्ट और विराट कोहली सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी हैदराबाद के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया 202 रनों का लक्ष्य
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए. कप्तान ईशान किशन ने 80 रन बनाए तो वहीं अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में ही 43 रन जड़ दिए. आरसीबी के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड को 3-3 विकेट मिले.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: अनिकेत वर्मा की शानदार पारी हुई खत्म
फिनिशर की भूमिका में नजर आए अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि रोमारियो शेफर्ड ने उन्हें आखिरी गेंद पर पवेलियन भेज दिया. हर्षल पटेल बिना खाता खोले भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने थे.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: मुश्किल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. हर्ष दुबे सिर्फ 3 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही अब आरसीबी की टीम ने शानदार कमबैक कर लिया है.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: कप्तान ईशान किशन शतक बनाने से चूके
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंत के ओवरों में लगातार विकेट गंवा रही है. कप्तान ईशान किशन 38 गेंदों में 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर पवेलियन लौटे. अभिनंदन सिंह की गेंद पर फिल साल्ट ने बहुत ही शानदार कैच पकड़ा है.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: हैदराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने बैक टू बैक विकेट गंवा दिया है. युवा बल्लेबाज सलिल अरोड़ा अपने डेब्यू मैच में 6 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बना सके हैं. सुयश शर्मा ने अरोड़ा को पवेलियन भेजा है.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: हेनरिक क्लासेन भी लौटे पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को चौथा झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 22 गेंदों में 31 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड का शिकार बने हैं. फिल साल्ट ने बहुत ही शानदार कैच पकड़ कर अपनी टीम को कमबैक का मौका दिया है.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: कप्तान ईशान किशन ने जड़ा पचासा
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शुरुआत में 3 विकेट गंवाने के बाद कमबैक किया है. कप्तान ईशान किशन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करके अर्धशतक जड़ चुके हैं. हालांकि उन्हें अपनी पारी को और लंबा करना होगा.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: हैदराबाद को मिली खराब शुरुआत
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पावरप्ले में ही 3 विकेट गंवा चुकी है. नीतीश कुमार रेड्डी सिर्फ 1 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने हैं. हैदराबाद की टीम बहुत ज्यादा मुश्किल में नजर आ रही है.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: अभिषेक के बाद ट्रेविस हेड भी सस्ते में लौटे पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. अभिषेक के बाद ट्रेविस हेड भी सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं. हेड और अभिषेक दोनों को ही जैकब डफी ने पारी के तीसरे ओवर में पवेलियन भेजा. हेड ने 9 गेंदों में 11 रन बनाए.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: अभिषेक शर्मा सस्ते में लौटे पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 8 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. जैकब डफी ने विकेट का खाता खोला है.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: सनराइजर्स हैदराबाद की पारी हुई शुरू
टॉस हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. जहां पर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर नजर आ रहे हैं. वहीं आरसीबी के लिए जैकब डफी पहला ओवर फेंक रहे हैं.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: आरसीबी की प्लेइंग 11
विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: टॉस जीतकर आरसीबी ने चुनी गेंदबाजी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस विकेट पर पहले गेंदबाजी करना अच्छा फैसला कहा जा सकता है. बाद में इस मैदान पर बल्लेबाजी और आसान हो जाता है.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: टाइटल डिफेंड करने उतरी है आरसीबी
आईपीएल इतिहास में सिर्फ मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ही टाइटल डिफेंड कर सकी है. ऐसे में आरसीबी की टीम इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करना चाहेगी. जिसके पहले फ्रेंचाइजी को ओपनिंग मैच से ही मैदान पर खुद को साबित करना होगा.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: ईशान किशन का होगा असली टेस्ट
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पहली बार आईपीएल में कप्तानी करने वाले हैं. ऐसे में उनके ऊपर बड़ा दबाव होगा. ऐसी स्थिति में किशन को बल्ले के साथ ही साथ कप्तानी में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
RCB vs SRH IPL 2026 Match Live: विराट कोहली पर टिकी हैं नजरें
आरसीबी के सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली लंबे समय के बाद मैदान पर खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस उन्हें दोबारा मैदान पर देखकर बहुत ज्यादा खुश होंगे. बल्ले के साथ भी किंग कोहली टीम के लिए अहम योगदान देना चाहेंगे.
Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Highlights: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला हुआ. जहां पर आरसीबी और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थी. आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से मैच जीत लिया. मौजूदा चैंपियन आरसीबी ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ कमाल किया.
आरसीबी के गेंदबाजों ने किया कमाल
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को खराब शुरुआत मिली. टीम ने 29 रनों पर 3 विकेट गंवा दिया था. अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी फेल हो गए. कप्तान ईशान किशन ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली. हेनरिक क्लासेन ने 31 रन बनाकर उनका साथ दिया. अंत में अनिकेत वर्मा ने भी 18 गेंदों में 43 रन बनाए. जिसके कारण ही हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. भुवनेश्वर कुमार ने भी 1 विकेट अपने नाम किया. इन तीनों ने हैदराबाद को बड़ा स्कोर नहीं खड़ा करने दिया.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाएंगी ये 4 टीमें, क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
जीत के साथ आरसीबी ने खोला खाता
202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. फिल साल्ट सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जिसके बाद किंग विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने कमाल की पारी खेली. विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रनों की पारी खेली. जिसमें 5 चौके और इतने ही छक्के जड़े. देवदत्त पडिक्कल ने सिर्फ 26 गेंदों में ही 61 रनों ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने भी 12 गेंदों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 31 रन बनाए. अंत में टिम डेविड ने भी नाबाद 16 रन जोड़े. जिसके कारण ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 15.4 ओवरों में 6 विकेट से मैच जीत लिया. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड पेन ने 2 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें: IPL 2026: दूसरे खिताब के लिए उतरेगी SRH, आरसीबी से होगी पहली भिड़ंत, देखें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
5 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
20 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
28 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines