Live Updates
RCB-W vs UPW-W LIVE: आरसीबी की धमाकेदार जीत
आरसीबी ने एकतरफा मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से रौंद डाला है. ग्रेस हैरिस की विस्फोटक पारी के दम पर आरसीबी ने 144 रनों के लक्ष्य को महज 12.1 ओवर में हासिल कर लिया. स्मृति मंधाना 47 रन बनाकर नाबाद रहीं.
RCB-W vs UPW-W LIVE: ग्रेस हैरिस आउट
40 गेंदों में 85 रनों की आतिशी पारी खेलकर ग्रेस हैरिस पवेलियन लौट गई हैं. हालांकि, उन्होंने मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर डाला है. जीत के लिए आरसीबी को सिर्फ 7 रनों की दरकार है.
RCB-W vs UPW-W LIVE: आरसीबी ने बढ़ाए जीत की तरफ कदम
7 ओवर के बाद स्कोर बोर्ड पर 87 रन लग चुके हैं. जीत पूरी तरह से आरसीबी की झोली में आती हुई दिख रही है. हैरिस 55 और मंधाना 28 रन बनाकर खेल रही हैं. जीत के लिए सिर्फ 57 रनों की दरकार है.
RCB-W vs UPW-W LIVE: हैरिस ने सिर्फ 22 गेंदों में ठोका अर्धशतक
ग्रेस हैरिस ने सिर्फ 22 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोक डाला है. आरसीबी ने क्या तूफानी शुरुआत की है. 6 ओवर के बाद ही टीम के स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 78 रन लगा दिए हैं.
RCB-W vs UPW-W LIVE: आरसीबी की तूफानी शुरुआत
5 ओवर के बाद आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 46 रन लग चुके हैं. ग्रेस हैरिस ने 17 गेंदों में 25 रन ठोक दिए हैं. वहीं, स्मृति मंधाना ने भी 13 गेंदों में 19 रन जड़ दिए हैं.
RCB-W vs UPW-W LIVE: 2 ओवर बाद आरसीबी 15/0
2 ओवर के बाद आरसीबी के स्कोर बोर्ड पर 15 रन लग गए हैं. ग्रेस हैरिस 10 और स्मृति मंधाना 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं. क्रांति गौड़ ने अपने पहले ओवर में सिर्फ 6 रन खर्च किए.
RCB-W vs UPW-W LIVE: आरसीबी के सामने 144 रनों का लक्ष्य
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 143 रन लगाने में सफल रही है. डॉटिन और दीप्ति शर्मा के बीच हुई 93 रनों की अटूट साझेदारी के दम पर यूपी ने सम्माजनक स्कोर खड़ा कर लिया है. डॉटिन 40 और दीप्ति 45 रन बनाकर नाबाद रहीं.
RCB-W vs UPW-W LIVE: 16 ओवर बाद यूपी 100/5
16 ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स के स्कोर बोर्ड पर 100 रन लग चुके हैं. डॉटिन और दीप्ति शर्मा क्रीज पर सेट हो चुकी हैं. अब अगले चार ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है. डॉटिन 25 और दीप्ति 19 रन बनाकर खेल रही हैं.
RCB-W vs UPW-W LIVE: 14 ओवर बाद यूपी 76/5
14 ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स के स्कोर बोर्ड पर 5 विकेट खोकर 76 रन लग चुके हैं. डॉटिन 11 और दीप्ति शर्मा 13 रन बनाकर खेल रही हैं.
RCB-W vs UPW-W LIVE: 12 ओवर बाद यूपी वॉरियर्स 65/5
12 ओवर के बाद यूपी वॉरियर्स के स्कोर बोर्ड पर 65 रन लग चुके हैं. डॉटिन और दीप्ति शर्मा मिलकर टीम की पारी को संवारने में जुटी हुई हैं.
RCB-W vs UPW-W LIVE: श्वेता भी लौटीं पवेलियन
श्वेता सहरावत बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई हैं. यूपी वॉरियर्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है और स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 50 रन लगे हैं. नादिन डी क्लर्क एक बार फिर गेंद से कहर बरपा रही हैं.
RCB-W vs UPW-W LIVE: यूपी को लगा चौथा झटका
लीजिए किरण नवगिरे भी 5 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़ी हैं. यूपी को चौथा झटका लग चुका है और आरसीबी इस मैच में पूरी तरह से टॉप पर है.
RCB-W vs UPW-W LIVE: मुश्किल में यूपी
यूपी वॉरियर्स को तीसरा झटका भी लग गया है. मेग लेनिंग के बाद अच्छी लय में दिख रहीं लिचफील्ड भी 20 रन बनाकर चलती बनी हैं.
RCB-W vs UPW-W LIVE: मेग लेनिंग चलीं पवेलियन
21 गेंदें खेलकर मेग लेनिंग 14 रन बनाकर चलती बनीं हैं. यूपी वॉरियर्स को दूसरा झटका लग गया है. आरसीबी की बॉलर्स अब तक पूरी तरह से हावी नजर आई हैं.
RCB-W vs UPW-W LIVE: आरसीबी के नाम रहा पावरप्ले
पावरप्ले पूरी तरह से आरसीबी के नाम रहा है. मेग लेनिंग रनों के लिए बुरी तरह से संघर्ष कर रही हैं. 13 रन बनाने के बाद लेनिंग 19 गेंदें खेल चुकी हैं. वहीं, लिचफील्ड 14 रन बनाकर खेल रही हैं.
RCB-W vs UPW-W LIVE: यूपी को लगा पहला झटका
लॉरेन बेल ने आरसीबी को पहली सफलता दिला दी है. बेल ने हरलीन देओल को 11 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी है.
RCB-W vs UPW-W LIVE: 3 ओवर बाद यूपी वॉरियर्स 13/0
3 ओवर का खेल हो चुका है और यूपी वॉरियर्स के स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 13 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं. मेग लेनिंग 3 और हरलीन देओल 10 रन बनाकर खेल रही हैं.
RCB-W vs UPW-W LIVE: यूपी की पारी हुई शुरू
यूपी वॉरियर्स वूमेन टीम की पारी शुरू हो गई है. यूपी के लिए मेग लैनिंग और हरलीन देओल सलामी बल्लेबाजी करने के लिए उतरी हैं. वहीं आरसीबी वूमेन के लिए पहला ओवर लॉरेन बेल फेंक रही हैं.
RCB-W vs UPW-W LIVE: यूपी वॉरियर्स की प्लेइंग 11
यूपी वॉरियर्स प्लेइंग 11: किरण नवगिरे, मेग लेनिंग, फोहबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़.
RCB-W vs UPW-W LIVE: आरसीबी की प्लेइंग 11
आरसीबी प्लेइंग 11: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, ऋचा घोष, राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल.
RCB-W vs UPW-W LIVE: आरसीबी ने जीता टॉस
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी यूपी वॉरियर्स पहले बल्लेबाजी करती हुई दिखाई देगी.
RCB-W vs UPW-W LIVE: नादिन डी क्लर्क पर फिर रहेगी निगाहें
आरसीबी के लिए आखिरी मैच में नादिन डी क्लर्क ने अकेले दम पर मैच पलट डाला था. इस मुकाबले में भी टीम को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की आस होगी.
RCB-W vs UPW-W LIVE: आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स
आरसीबी और यूपी वॉरियर्स के बीच आज रोमांचक मुकाबला खेला जाना है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है. वहीं, यूपी को पहले मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था.
Royal Challengers Bangalore vs UP Warriorz WPL 2026 Highlights: महिला प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एकतरफा मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से धूल चटाई. 144 रनों के लक्ष्य को आरसीबी ने सिर्फ 12.1 ओवर में चेज कर डाला. टीम की ओर से ग्रेस हैरिस ने महज 40 गेंदों का सामना करते हुए 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं, कप्तान स्मृति मंधाना 47 रन बनाकर नाबाद रहीं.
इससे पहले यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 143 रन लगाए. टीम की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 45 रनों की दमदार पारी खेली, तो डॉटिन 40 रन बनाकर नाबाद रहीं. गेंदबाजी में आरसीबी की ओर से श्रेयंका पाटिल और नादिन डी क्लर्क ने दो-दो विकेट अपने नाम किए. यह आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है.
आरसीबी ने टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है. टीम ने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को पटखनी दी थी. नादिन डी क्लार्क ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाते हुए जीत को मुंबई के जबड़े से छीन लिया था.
दूसरी ओर, यूपी को गुजरात जायंट्स के खिलाफ करीबी मैच में 10 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा था. लिचफील्ड ने शानदार बैटिंग करते 78 रनों की दमदार पारी खेली थी. हालांकि, टीम की बॉलर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था.
Royal Challengers Bangalore vs UP Warriorz WPL 2026: Where To Watch Live Streaming
आरसीबी और यूपी वॉरियर्स के बीच होने वाले मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार पर ले सकेंगे.
Royal Challengers Bangalore vs UP Warriorz WPL 2026: Weather and Pitch report
आरसीबी और यूपी वॉरियर्स के बीच टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है. इस पिच पर अब तक बैटर्स का पूरी तरह से बोलबाला रहा है. बॉल बल्ले पर काफी आसानी से आती हुई नजर आई है, जिसका भरपूर फायदा बैटर्स ने उठाया है. यानी आज के मैच में भी आप चौके-छक्कों की बारिश होने की पूरी उम्मीद कर सकते हैं.
Royal Challengers Bangalore vs UP Warriorz WPL 2026: Head to Head
आरसीबी और यूपी वॉरियर्स के बीच हमेशा ही कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. दोनों टीमें अब तक कुल 6 बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी है, जिसमें 3 में जीत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथ लगी है, तो इतने ही मैचों में यूपी ने मैदान मारा है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
10 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
15 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines