---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Viral Video: रोवमेन पॉवेल ने एक हाथ से लपका कैच, लेकिन मैदान में कर डाला अपना ही नुकसान!

Rovman Powell One Hand Catch: आईपीएल के दौरान कई बार मैदान में फील्डिंग की ऐसी मिसालें देखने को मिलती है, जो हर किसी को हैरान कर देती है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स के फील्डर रोवमेन पॉवेल ने मैदान में ऐसा कैच लपका, जिससे बल्लेबाज तो आउट हो गया, लेकिन उनका हजारों का नुकसान हो गया.

---विज्ञापन---

Rovman Powell Catch To Dismiss Heinrich Klaasen: कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल ने रविवार 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में IPL 2026 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बैटर हेनरिक क्लासेन को आउट करने के लिए एक शानदार, एक हाथ से कैच लपका. इसके चलते क्लासेन नौ गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए और सनराइजर्स का तीसरा विकेट 117 रन पर गिर गया.

कब हुआ ये वाक्या?

ये शानदार कैच 11वें ओवर में देखने को मिला. कैमरन ग्रीन ने ऑफ-साइड से काफी बाहर एक छोटी गेंद फेंकी, और क्लासेन ने अपने शरीर से दूर हटकर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए और गेंद लेग-साइड की तरफ चली गई.

---विज्ञापन---

कैच लपकने के दौरान टूटा चश्मा

डीप मिड-विकेट पर तैनात पॉवेल अपनी दाईं तरफ दौड़े और फिर हवा में उछले; किस्मत से गेंद उनके दाहिने हाथ में फंस गई. वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने जमीन पर गिरने के बाद भी गेंद को अपनी उंगलियों के नीचे दबाए रखा; टीवी अंपायर्स ने बारीकी से चेक करने के बाद इसे एक फेयर कैच डिक्लेयर किया. हालांकि इस कैच को लपते हुए उनका हजारों रुपये का सनग्लास टूट गया.

कैच को लेकर क्या कहा?

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के बाद रोवमैन पॉवेल ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर को कहा, ‘हम जानते हैं कि उनके टॉप 3 और 4 बैटर बहुत अच्छे हैं. हमारे स्पिनर हमारी ताकत हैं. चक्रवर्ती को फिर से विकेट लेते देखना अच्छा लग रहा है. ऐसी चीजें [कैच] तभी होती हैं जब आपके हाथ अच्छे हों! मैं बाउंड्री से तकरीबन 5 से 10 मीटर दूर था. इसलिए मैं थोड़ा आगे आया और ये एनश्योर किया कि मुझे कैच लेने के लिए काफी समय मिले.’

---विज्ञापन---

रोवमैन पॉवेल ने आगे कहा, ‘मुझे सब पता है कि क्या चल रहा है! हमारे बॉलर्स ने टूर्नामेंट की शुरुआत वैसी नहीं की जैसी वे चाहते थे. इसलिए हमें ऐसे कैच पकड़ने होंगे. मुझे लगता है कि ये एक एवरेज से कम स्कोर है. ये एक अच्छी विकेट है. जब गेंद पुरानी हो जाती है, तो थोड़ी मुश्किल होती है. लेकिन फिर भी ये एक अच्छी विकेट है.’

केकेआर की जीत

क्रिकेट में कहा जाता है कि ‘कैच जिताते हैं मैच’. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भी कुछ ऐसा है. रोवमैन पॉवेल की इस फील्डिंग की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद 19 ओवर में 165 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने महज 18.2 ओवर में 169 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल कर ली. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 3 विकेट लेने के कारण ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड से नवाजा गया.

First published on: May 03, 2026 08:35 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola