हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

6, 6, 6, 6, 6 और OUT! एक ओवर में 6 छक्के जड़ने से चूका KKR का स्टार बल्लेबाज, VIDEO ने तोड़ा फैंस का दिल

Rovman Powell Missed on 6 Sixes in an Over: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में रोवमन पॉवेल के पास एक ओवर में छह छक्के जड़ने का मौका था लेकिन वो एक गलत शॉट के कारण चूक गए. उनकी धुआंधार बल्लेबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन
रोवमन ने मचाया कोहराम (Image: Instagram/lakriders and Twitter/X)

Rovman Powell Missed on 6 Sixes in an Over: एक ओवर में छह छक्के जड़ना काफी ज्यादा मुश्किल होता है. क्रिकेट इतिहास में कुछ ही खिलाड़ी यह कारनामा कर पाए हैं. मेजर लीग क्रिकेट 2026 में सिएटल ओर्कास और लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स के बीच धमाकेदार मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में KKR के लिए IPL खेलने वाले धाकड़ बल्लेबाज रोवमन पॉवेल ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस को हैरान कर दिया. पॉवेल ने 11 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. उनके पास यहां ओवर में छह छक्के जड़ने का मौका था लेकिन वो सिर्फ कुछ मीटर्स से चूक गए.

पॉवेल ने जड़े 5 छक्के

एलए नाइट राइडर्स की पारी के 17वें ओवर में रोवमन पॉवेल क्रीज पर थे और गेंदबाजी करने सिएटल ओर्कास के दासुन शनाका आए. पॉवेल ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया और उनका यह तूफान अगली चार गेंदों पर भी नहीं रुका. पांच गेंदों में पांच छक्के जड़ने के बाद फैंस को उम्मीद थी कि रोवमन छठी गेंद पर भी बड़ा शॉट लगाएंगे.

पॉवेल ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को लेग साइड की ओर खेलने की कोशिश की लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गेंद हवा में उठ गई. ओटनील बार्टमैन ने शानदार कैच लपका और पॉवेल का विकेट झटका. रोवमन छठा छक्का जड़ने से चूक गए. पॉवेल ने अपनी 37 रनों की पारी में 1 चौका और 5 छक्के जड़े. सोशल मीडिया पर उनकी पारी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैंस निराश हैं कि पॉवेल छह छक्के नहीं जड़ पाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी ने ‘फादर्स डे’ पर दिया पिता को सबसे बड़ा गिफ्ट! 11 गेंदों में 50 रन जड़ने के बाद शेयर की भावुक पोस्ट

LAKR ने जीता मैच

एलए नाइट राइडर्स ने स्कोरबोर्ड पर 196 रन दर्ज किए. रोवमन पॉवेल के अलावा आंद्रे फ्लेचर ने 40 रन और कॉलिन मुनरो ने 30 रन बनाए. सिएटल ओर्कास के सामने 197 रनों का लक्ष्य था लेकिन वो 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गए. LAKR ने 81 रनों के बड़े अंतर से मैच जीता.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- सस्पेंस खत्म! क्या रद्द होगी भारत-आयरलैंड T20I सीरीज? क्रिकेट बोर्ड ने सुनाया अंतिम फैसला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola