नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में अपने खराब प्रदर्शन से सभी को निराश करने वाली वेस्टइंडीज की टीम में बदलाव का सिलसिला शुरू हो गया है। हार की जिम्मेदारी लेते हुए टीम के कप्तान निकोलस पूरन ने मंगलवार को कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। वहीं पूरन के इस्तीफे के बाद अब वेस्टइंडीज टीम घाकड़ ऑलराउंडर रोमेन पॉवेल को टीम का कप्तान बनाने की फिराक में है।
कौन हैं वेस्टइंडीज के होने वाले अगले कप्तान रोमेन पॉवेल ?
रोमेन पॉवेल वेस्टइंडीज की टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हैं। उन्होंने टीम के लिए 45 वनडे इंटरनेशनल मैच और 55 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 880 रन बनाए हैं और 4 विकेट झटके हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 897 रन बनाए हैं और 2 विकेट झटके हैं। पॉवेल इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। वे लंबे-लंबे छक्के जड़ने के लिए जाने जाते हैं और कभी भी मैच को पलट सकते हैं।
अभी पढ़ें – ‘सूर्या जो करता है, उसे करने का मैं सपना भी नहीं देख सकता’…विस्फोटक बल्लेबाज ने दिया बड़ा बयान
हमनें खराब प्रदर्शन किया- निकोलस पूरन
बता दें कि निकोलस पूरन ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा था कि टी-20 विश्व कप की निराशा के बाद से मैंने कप्तानी पर काफी सोच विचार किया है। विश्व कप में हमने खराब खेल दिखाया है। मैं अभी भी वेस्टइंडीज क्रिकेट की कप्तानी को एक सम्मान के रूप में देखता हूं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैं वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं और मैं एक वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर हूं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
35 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines