Romario Shepherd Amazing Catch: साउथ अफ्रीका टी20 लीग का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला 15 जनवरी को डरबन सुपर जायंट्स और जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स के बीच हॉलीवुडबेट्स किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डरबन की टीम 37 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के दौरान रोमारियो शेफर्ड ने बीच मैदान में कुछ ऐसा किया, जिसे देख एक पल के लिए सभी की आंखे फटी की फटी रह गईं।
शेफर्ड ने सभी को चौंकाया
दरअसल, डरबन सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी के दौरान जोहानिसबर्ग की तरफ से पारी का चौथा ओवर नंद्रे बर्गर डाल रहे थे। बर्गर के इस ओवर की पांचवीं गेंद को मैथ्यू ब्रीत्ज्के खेलने के लिए तैयार थे। ब्रीत्ज्के ने शॉर्ट पिच गेंद पर जोर से बल्ला घुमाया, लेकिन गेंद 30 गज की रेखा को पार नहीं कर पाई। यहां शॉर्ट मिडविकेट के सर्कल पर खड़े कैरेबियन ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने एक लंबी छलांग लगाते हुए गेंद को कैच कर लिया।
यह भी पढ़ें- भारत और ऑस्ट्रेलिया को मिला ICC का खास अवॉर्ड, ये 2 बड़े खिलाड़ी रहे विजेता
इस पल को जिसने भी देखा एक पल के लिए वह हैरान रह गया। वाकई में शेफर्ड के इस कैच की जीतनी सराहना की जाए कम है। इस उम्दा कैच के बाद शेफर्ड भी कुछ देर के लिए हैरान नजर आए। हालांकि, उनकी इस बेहतरीन कैच का उनके साथी खिलाड़ियों ने जमकर सराहना की। सोशल मीडिया पर इस पल का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साथी खिलाड़ी उन्हें गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
क्या रहा मैच का हाल?
बात करें इस मैच के बारे में तो डरबन सुपर जायंट्स की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 41 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके व दो बेहतरीन छक्के निकले।
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए विपक्षी टीम जॉबर्ग सुपर किंग्स नौ विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाई। टीम के लिए मोईन अली ने 26 गेंद में 36 रन का योगदान दिया, लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
29 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
51 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines